22 फरवरी से शुरू होगा ILM T20 टूर्नामेंट, मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर भी खेलते हुए दिखाई देंगे

चैंपियंस ट्रॉफी के साथ ही क्रिकेट प्रेमियों को अब एक और बड़ा टूर्नामेंट देखने को मिलेगा। इस टूर्नामेंट में सभी के चहेते सचिन तेंदुलकर भी खेलते हुए नजर आएंगे। इसके अलावा युवराज सिंह, यूसुफ पठान, सुरेश रैना और अंबाती रायडू जैसे खिलाड़ी भी मैदान पर दिखेंगे।
22 फरवरी से शुरू होगा ILM T20 टूर्नामेंट, मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर भी खेलते हुए दिखाई देंगे

क्रिकेट के सबसे बड़े खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर एक बार फिर मैदान पर वापसी करने जा रहे हैं। जहां एक तरफ चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की शुरुआत हो रही है, वहीं दूसरी ओर इंटरनेशनल मास्टर्स लीग 2025 की भी शुरुआत होने जा रही है। इस लीग में सचिन तेंदुलकर, कुमार संगकारा और ब्रायन लारा जैसे कई बड़े खिलाड़ी खेलते हुए नजर आएंगे।

ऐसे में क्रिकेट प्रेमियों को एक साथ दो बड़े टूर्नामेंट देखने को मिलेंगे। सचिन तेंदुलकर को क्रिकेट का भगवान कहा जाता है। उन्होंने भारत के लिए कई शानदार पारियां खेली हैं। सचिन के फैंस सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में मौजूद हैं।

भारत की कप्तानी सचिन तेंदुलकर के हाथों में होगी

दरअसल, ILM T20 टूर्नामेंट 22 फरवरी से शुरू होकर 16 मार्च तक खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट में भारत, श्रीलंका, वेस्टइंडीज, इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका की टीमें हिस्सा लेंगी। इन टीमों में रिटायर्ड खिलाड़ी खेलते हुए नजर आएंगे। टूर्नामेंट में केविन पीटरसन और युवराज सिंह जैसे खिलाड़ियों का नाम भी शामिल है। भारत की कप्तानी सचिन तेंदुलकर के हाथों में होगी और भारत का नाम इस टूर्नामेंट में “इंडियन मास्टर्स” रहेगा। भारत की टीम में सचिन तेंदुलकर, युवराज सिंह, इरफान पठान, यूसुफ पठान और सुरेश रैना जैसे दिग्गज खिलाड़ी शामिल हैं। पहला मुकाबला 22 फरवरी को इंडिया मास्टर्स और श्रीलंका मास्टर्स के बीच होगा। क्रिकेट प्रेमियों के लिए यह बेहद खास होगा क्योंकि सचिन तेंदुलकर एक बार फिर मैदान पर खेलते हुए दिखाई देंगे। यह मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से देखा जा सकेगा।

25 फरवरी को इंग्लैंड मास्टर्स के खिलाफ होगा मुकाबला

भारत का दूसरा मुकाबला 25 फरवरी को इंग्लैंड मास्टर्स के खिलाफ खेला जाएगा। बता दें कि सचिन तेंदुलकर ने इंटरनेशनल क्रिकेट से काफी पहले संन्यास ले लिया था, लेकिन वह विभिन्न क्रिकेट टूर्नामेंट में खेलते हुए नजर आते हैं। उन्होंने आखिरी बार अक्टूबर 2022 में क्रिकेट खेला था, जब उन्होंने रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज के फाइनल में भारत की ओर से हिस्सा लिया था। उस फाइनल मुकाबले में इंडिया लीजेंड्स और श्रीलंका लीजेंड्स आमने-सामने थे। हालांकि, उस मैच में श्रीलंकाई गेंदबाज नुवान कुलशेखरा ने सचिन तेंदुलकर को गोल्डन डक पर आउट कर दिया था। लेकिन फाइनल मुकाबले में भारत ने श्रीलंका को करारी शिकस्त दी और खिताब अपने नाम किया था। भारत ने 195 रन बनाए थे, जबकि श्रीलंका की टीम 162 रनों पर ऑलआउट हो गई थी, जिससे भारत ने फाइनल 33 रनों से जीत लिया था।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews