Hindi News

आज IND vs AUS के बीच खेला जाएगा सीरीज का पहला T20 मैच, यहां जानिए कैसी हो सकती है भारतीय टीम की प्लेइंग 11

Written by:Rishabh Namdev
Published:
आज से IND vs AUS के बीच t20 सीरीज शुरू हो रही है। आज भारत के सामने नई चुनौती रहने वाली है। वनडे सीरीज हारने के बाद अब भारत t20 में ऑस्ट्रेलिया का सामना करेगा। हालांकि वनडे में शुभमन गिल कप्तान थे, लेकिन अब टीम सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में मैदान में उतरेगी।।
आज IND vs AUS के बीच खेला जाएगा सीरीज का पहला T20 मैच, यहां जानिए कैसी हो सकती है भारतीय टीम की प्लेइंग 11

आज से भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी20 सीरीज शुरू हो रही है। दोनों टीमों के बीच आज पहला मुकाबला खेला जाएगा। यह मुकाबला मैनुका ओवल, कैनबरा के मैदान पर होने वाला है। बता दें कि इससे पहले दोनों टीमों के बीच वनडे सीरीज खेली गई थी, जिसमें भारतीय टीम को 2-1 से हार का सामना करना पड़ा था। लेकिन अब भारतीय टीम टी20 में ऑस्ट्रेलिया से बदला ले सकती है। हाल ही में भारतीय टीम ने एशिया कप 2025 का खिताब अपने नाम किया था।

दरअसल, दोनों टीमों के बीच कुल पांच टी20 मुकाबले खेले जाएंगे। इस समय भारतीय खिलाड़ियों के पास यह अच्छा मौका रहेगा कि ऑस्ट्रेलिया की टीम को हराकर सीरीज अपने नाम करें और एशिया कप 2025 के टी20 फॉर्म को बरकरार रखें। टी20 में अब सूर्यकुमार यादव, अभिषेक शर्मा जैसे खिलाड़ी मैदान पर नजर आएंगे। जानकारी दे दें कि आज होने वाला यह मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर 1:45 पर शुरू होगा।

शुभमन गिल और अभिषेक शर्मा की ओपनिंग जोड़ी

आज होने वाले इस मुकाबले में भारतीय टीम की ओर से शुभमन गिल और अभिषेक शर्मा ओपनिंग बल्लेबाजी करते हुए नजर आ सकते हैं। शुभमन गिल और अभिषेक शर्मा की जोड़ी ने एशिया कप 2025 में शानदार प्रदर्शन किया था। दोनों ने ही निडर बल्लेबाजी की थी और सभी टीमों के खिलाफ अच्छा स्कोर बनाया था। हालांकि शुभमन गिल के लिए पिछला कुछ समय अच्छा नहीं रहा है। हाल ही में खेली गई वनडे सीरीज में भी शुभमन गिल का बल्ला एकदम शांत नजर आया। ऐसे में अब टी20 में शुभमन गिल अपनी फॉर्म को फिर से ढूंढ सकते हैं, जबकि अभिषेक शर्मा अपने फॉर्म को जारी रखने की कोशिश करेंगे। पिछले कुछ समय से अभिषेक शर्मा ने निडर बल्लेबाजी करते हुए मैदान के हर तरफ शॉट लगाए हैं और हर टीम के खिलाफ रन बनाए हैं। ऐसे में टीम मैनेजमेंट चाहेगा कि आज अभिषेक शर्मा शानदार प्रदर्शन करें और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले मुकाबले में ही जीत से टीम की शुरुआत करें।

विकेटकीपर बल्लेबाज में किसे मिलेगा मौका?

दरअसल, आज होने वाले इस मुकाबले से पहले सबसे ज्यादा चर्चा विकेटकीपर बल्लेबाज को लेकर हो रही है। बता दें कि भारतीय टीम में इस समय जितेश शर्मा और संजू सैमसन को स्क्वाड में शामिल किया गया है। एशिया कप 2025 में संजू सैमसन को लगातार मौके दिए गए थे, हालांकि सैमसन का प्रदर्शन कुछ खास नजर नहीं आया था। लेकिन अब देखना होगा कि क्या ऑस्ट्रेलिया की जमीन पर एक बार फिर संजू सैमसन के साथ ही टीम मैदान में उतरेगी या फिर जितेश शर्मा को मौका दिया जा सकता है। हालांकि संजू सैमसन को अनुभव के चलते मौका मिल सकता है।

हार्दिक पांड्या टीम में शामिल नहीं

ऑलराउंडर पर नजर डालें तो इस समय हार्दिक पांड्या टीम में शामिल नहीं हैं, लेकिन उनकी जगह शिवम दुबे और अक्षर पटेल को स्क्वाड में लिया गया है। ऐसे में दोनों खिलाड़ियों को मौका मिल सकता है। तेज गेंदबाजों में जसप्रीत बुमराह वापसी करने वाले हैं। बुमराह के साथ अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा भी आज टीम में नजर आ सकते हैं। स्पिन विभाग में कुलदीप यादव को मदद मिल सकती है। कुलदीप यादव ने हाल ही में अच्छा प्रदर्शन किया है और ऑस्ट्रेलिया में उनका रिकॉर्ड भी शानदार रहा है। ऐसे में आज कुलदीप प्लेइंग इलेवन में नजर आ सकते हैं।

संभावित भारतीय प्लेइंग 11

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, हर्षित राणा, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव।