MP Breaking News
Google पर फॉलो करें

भारत के खिलाफ होने वाली T20 सीरीज के लिए न्यूजीलैंड ने किया अपने स्कॉड का ऐलान, ये बड़ा खिलाड़ी हुआ टीम से बाहर

भारत बनाम न्यूजीलैंड टी20 सीरीज से पहले कीवी टीम ने अपनी 16 सदस्यीय टीम का ऐलान कर सभी को चौंका दिया है। दरअसल 22 अक्टूबर से शुरू होने वाली पांच मैचों की सीरीज के लिए न्यूजीलैंड ने सात तेज गेंदबाज और दो स्पिनर समेत कुल 9 गेंदबाज चुने हैं।
भारत के खिलाफ होने वाली T20 सीरीज के लिए न्यूजीलैंड ने किया अपने स्कॉड का ऐलान, ये बड़ा खिलाड़ी हुआ टीम से बाहर

भारत के खिलाफ होने वाली पांच मैचों की टी20 सीरीज से पहले न्यूजीलैंड ने अपनी रणनीति साफ कर दी है। दरअसल टीम चयन में सबसे ज्यादा चर्चा इस बात की हो रही है कि कीवी टीम ने 16 खिलाड़ियों के स्क्वॉड में कुल 9 गेंदबाज रखे हैं। इनमें सात तेज गेंदबाज शामिल हैं जिससे साफ है कि न्यूजीलैंड तेज गेंदबाजी के दम पर भारतीय बल्लेबाजी को चुनौती देना चाहता है।

दरअसल इस सीरीज की शुरुआत 22 अक्टूबर से होगी। इसके बाद दोनों टीमें पांच टी20 मुकाबले खेलेंगी। टी20 सीरीज के बाद भारत न्यूजीलैंड दौरे पर वनडे और टेस्ट सीरीज भी खेलेगा इसलिए यह दौरा दोनों टीमों के लिए काफी अहम माना जा रहा है।

न्यूजीलैंड की टीम में 9 गेंदबाज

बता दें कि न्यूजीलैंड ने कप्तानी की जिम्मेदारी मिचेल सैंटनर को सौंपी है। टीम में नाथन स्मिथ, एडम मिल्ने, काइल जैमीसन, मैट हेनरी, जैक फाउल्केस, लॉकी फर्ग्यूसन और जैकब डफी जैसे सात तेज गेंदबाज शामिल किए गए हैं। वहीं, सैंटनर और माइकल ब्रेसवेल दो स्पिन विकल्प होंगे। दरअसल इस टीम से सबसे बड़ा नाम रचिन रवींद्र का बाहर होना है। रचिन रवींद्र हाल ही में एक विज्ञापन शूट के दौरान गिरकर कंधे में चोटिल हो गए थे। मेडिकल रिपोर्ट के मुताबिक उन्हें पूरी तरह फिट होने में करीब छह सप्ताह लग सकते हैं इसलिए उन्हें इस सीरीज से बाहर रखा गया है।

वहीं रचिन रवींद्र की जगह 24 वर्षीय बेवॉन जैकब्स को मौका मिला है। जैकब्स ने अब तक 11 टी20 मैचों की नौ पारियों में 183 रन बनाए हैं। बांग्लादेश के खिलाफ अपने पिछले टी20 मुकाबले में उन्होंने सिर्फ 31 गेंदों पर नाबाद 62 रन की तेज पारी खेली थी। मिडिल ऑर्डर में उनकी आक्रामक बल्लेबाजी को देखते हुए चयनकर्ताओं ने उन पर भरोसा जताया है।

शेड्यूल पर डालें नजर

दरअसल भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज 22 अक्टूबर से शुरू होगी। दूसरा मुकाबला 24 अक्टूबर, तीसरा 27 अक्टूबर, चौथा 30 अक्टूबर और आखिरी मैच 1 नवंबर को खेला जाएगा। सभी मुकाबलों पर दोनों टीमों के प्रदर्शन पर खास नजर रहेगी, क्योंकि इसके बाद वनडे और टेस्ट सीरीज भी तय है।

भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए न्यूजीलैंड की टीम:

मिचेल सैंटनर (कप्तान), फिन एलन, माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉनवे, जैकब डफी, लॉकी फर्ग्यूसन, जैक फाउल्केस, मैट हेनरी, बेवोन जैकब्स, काइल जैमीसन, एडम मिल्ने, डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, टिम सीफर्ट और नाथन स्मिथ।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev
Follow Us :GoogleNews
भारत के खिलाफ होने वाली T20 सीरीज के लिए न्यूजीलैंड ने किया अपने स्कॉड का ऐलान, ये बड़ा खिलाड़ी हुआ टीम से बाहर