IND vs WI: आज भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेला जाएगा तीसरा टी20, डेब्यू के लिये तैयार 21 साल का यह खिलाड़ी

IND vs WI: आज भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेला जाएगा तीसरा टी20, डेब्यू के लिये तैयार 21 साल का यह खिलाड़ी

IND vs WI : आज गुयाना के प्रोविडेंस स्टेडियम में भारत और वेस्टइंडीज के बीच T20 सीरीज का तीसरा मुकाबला खेला जाएगा। जिसके लिए सभी प्लेयर्स ने तैयारियां कर ली है। बता दें कि मैच भारतीय समयानुसार, रात के 8 बजे से शुरू होगा जबकि टॉस 7.30 बजे हो जाएगा। इससे पहले के दो मैच में भारत को हार का सामना करना पड़ा है। ऐसे में अगर टीम आज भी हार जाती है तो वो सीरीज गवां देगी। वहीं, इस मैच में भारत की प्लेइंग इलेवन पूरी तरह से बदली हुई नजर आ सकती है। जिसके कारण नया ओपनिंग पेयर देखने को मिल सकता है।

यह खिलाड़ी कर सकता है डेब्यू

इस मैच में विस्फोटक युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को डेब्यू का मौका मिल सकता है। बता दें कि 21 वर्षीय यशस्वी ने IPL 2023 में बेहतरीन प्रदर्शन किया था। जिसके बाद से उन्हें टीम इंडिया में शामिल कर लिया गया था। वहीं, यदि यशस्वी को मौका मिलता है तो वो ईशान किशन के साथ ओपनिंग कर सकते हैं। जिसके बाद तीसरे नंबर पर शुभमन गिल खेलेंगे। इस कदम से टीम को मजबूत और आक्रमक शुरुआत मिल सकती है।

दो मैच में कर चुकी है WI शानदार प्रदर्शन

वेस्टइंडीज ने पिछले दो टी20 मैचों में अच्छा प्रदर्शन करके भारत को हराया है। पहले सीरीज में वेस्टइंडीज ने भारत को 20 रनों से हराया था। वहीं, दूसरे मैच में भारत को 2 विकेट से शिकस्त मिली थी। अब वेस्टइंडीज की टीम टी20 सीरीज के तीसरे मैच को भी जीतना चाहेगी। यदि ऐसा हुआ तो वो सात साल बाद भारत के खिलाफ टी20 सीरीज जीत सकेंगे।

यहां देखें लाइव प्रसारण

टीवी पर डीडी स्पोर्ट्स के माध्यम से तीसरे टी20 मुकाबले को लाइव प्रसारन किया जाएगा। जिससे लोग आसानी से मैच देख सकते हैं। जियोसिनेमा और फैनकोड एप एवं वेबसाइट के माध्यम से टी20 मैच को लाइव स्ट्रीम किया जाएगा। इस तरीके से लोग आसानी से मैच का लाइव प्रसारण देख सकते हैं और क्रिकेट का आनंद उठा सकते हैं।

भारत का टी20 स्क्वाड

हार्दिक पांड्या (कप्तान), शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, संजू सैमसन, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, मुकेश कुमार, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, यशस्वी जायसवाल, उमरान मलिक, आवेश खान

वेस्टइंडीज़ का टी20 स्क्वाड

निकोलस पूरन (विकेटकीपर), रोवमैन पॉवेल (कप्तान), ब्रैंडन किंग, काइल मेयर्स, जॉनसन चार्ल्स, शिमरोन हेटमायर, रोमारियो शेफर्ड, जेसन होल्डर, अकील हुसैन, अल्जारी जोसेफ, ओबेड मैकॉय, ओडेन स्मिथ, शाई होप, ओशाने थॉमस, रोस्टन चेस

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews