पहले टेस्ट मैच में ऐसी रहेगी इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय टीम की प्लेइंग 11! इन खिलाड़ियों को मिलेगा मौका

भारत और इंग्लैंड के बीच 5 टेस्ट मैचों की सीरीज की शुरुआत 20 जून से लीड्स में होने जा रही है। इंग्लैंड पहले ही अपनी प्लेइंग-11 का एलान कर चुका है, जबकि भारत की तरफ से उपकप्तान शुभमन गिल और ऋषभ पंत ने संकेत दिए हैं कि कौन से खिलाड़ी मैदान पर उतर सकते हैं। जानिए कैसी हो सकती है टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग-11।
Indian team

लीड्स टेस्ट से पहले टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग-11 को लेकर चर्चाएं तेज हैं। इंग्लैंड ने अपनी टीम घोषित कर दी है जिससे दबाव अब भारत पर है। हालाँकि कप्तान शुभमन गिल और विकेटकीपर ऋषभ पंत के बयानों से संकेत मिल रहे हैं कि किन खिलाड़ियों को शुरुआती टेस्ट में मौका मिल सकता है। खास बात यह है कि इस टेस्ट में कई नए चेहरे दिख सकते हैं।

दरअसल लीड्स टेस्ट में पारी की शुरुआत केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल की जोड़ी कर सकती है। दोनों ही खिलाड़ी इस फॉर्मेट में भरोसेमंद ओपनर माने जाते हैं। राहुल का विदेशी धरती पर अच्छा अनुभव है, जबकि जायसवाल ने अपने आक्रामक अंदाज़ से सभी को प्रभावित किया है।

डेब्यूटेंट साई सुदर्शन को मौका मिल सकता है

वहीं तीसरे नंबर पर इस बार डेब्यूटेंट साई सुदर्शन को मौका मिल सकता है। दरअसल घरेलू क्रिकेट और इंडिया ए के लिए उन्होंने लगातार रन बनाए हैं और ये उनके करियर के लिए बड़ा मौका होगा। जबकि शुभमन गिल, जो इस सीरीज में कप्तानी की भूमिका निभा रहे हैं, चौथे नंबर पर बल्लेबाज़ी करेंगे। वहीं पांचवें नंबर पर विकेटकीपर ऋषभ पंत उतरेंगे जो लंबे समय बाद टेस्ट क्रिकेट में वापसी कर रहे हैं। पंत ने खुद पुष्टि की है कि वो टॉप ऑर्डर में बैटिंग करेंगे।

मिडिल ऑर्डर और बॉलिंग लाइनअप

दरअसल मिडिल ऑर्डर में इस बार एक बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। करुण नायर, जिन्होंने इंडिया ए के लिए दोहरा शतक जड़ा है, उनकी टेस्ट टीम में वापसी हो सकती है। यह उनके लिए खुद को दोबारा साबित करने का बेहतरीन मौका होगा। उनके साथ शार्दुल ठाकुर ऑलराउंडर के रूप में प्लेइंग-11 में शामिल हो सकते हैं। हालांकि नीतीश कुमार रेड्डी भी एक विकल्प हैं लेकिन मौजूदा फॉर्म को देखते हुए ठाकुर को मौका मिल सकता है।

जबकि गेंदबाज़ी की बात करें तो जसप्रीत बुमराह एक बार फिर भारतीय गेंदबाज़ी आक्रमण की अगुवाई करेंगे। उनके साथ मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा जैसे तेज गेंदबाज़ रहेंगे। प्रसिद्ध ने हाल ही में प्रभावित किया है और उनकी बाउंस और लाइन-लेंथ इंग्लिश पिचों पर कारगर हो सकती है। स्पिन विभाग की जिम्मेदारी रवींद्र जडेजा संभालेंगे जो बल्ले और गेंद दोनों से संतुलन प्रदान करते हैं।

भारत की संभावित प्लेइंग-11 इस प्रकार हो सकती है:

केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), करुण नायर, शार्दुल ठाकुर/नीतीश रेड्डी, रवींद्र जडेजा, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews