ऐसी होने वाली है चौथे टेस्ट में भारत की प्लेइंग 11! ऋषभ पंत से लेकर नीतीश रेड्डी तक ये खिलाड़ी होंगे बाहर?

मैनचेस्टर टेस्ट से पहले प्लेइंग इलेवन को लेकर खूब चर्चाएं हो रही हैं। सबसे बड़ा सवाल है कि जो खिलाड़ी चोटिल हुए हैं, उनकी जगह किन खिलाड़ियों को मौका मिलेगा या क्या इस मैच में कोई खिलाड़ी डेब्यू करेगा। चलिए जानते हैं कि भारत की प्लेइंग इलेवन चौथे टेस्ट मैच में क्या हो सकती है। 
ऐसी होने वाली है चौथे टेस्ट में भारत की प्लेइंग 11! ऋषभ पंत से लेकर नीतीश रेड्डी तक ये खिलाड़ी होंगे बाहर?

भारत इस समय इंग्लैंड में 5 टेस्ट मैचों की एक सीरीज खेल रहा है। इस सीरीज के तीन टेस्ट मैचों में से दो टेस्ट मैच इंग्लैंड की टीम ने जीते हैं, जबकि एकमात्र टेस्ट में भारत को जीत मिली। अब दोनों टीमों के बीच चौथा टेस्ट मैच 23 जुलाई से खेला जाएगा। इस टेस्ट मैच से पहले कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं। सबसे बड़ा सवाल है कि जो खिलाड़ी इस समय चोटिल हो गए हैं, उनकी जगह किन खिलाड़ियों को मौका मिलेगा। बता दें कि आकाशदीप और नीतीश रेड्डी जैसे खिलाड़ी चोटिल हो चुके हैं। नीतीश रेड्डी की चोट इतनी गंभीर थी कि वह टेस्ट सीरीज से भी बाहर हो चुके हैं।

अब ऐसे में भारतीय टीम को एक मजबूत ऑलराउंडर की भी तलाश है, जबकि आकाशदीप के चोटिल हो जाने से एक तेज गति के गेंदबाज की भी जरूरत है। क्या भारत चौथे टेस्ट मैच में किसी नए खिलाड़ी को मौका देगा या फिर एक बार फिर प्रसिद्ध कृष्ण जैसे गेंदबाज पर लौटेगा?

ये दो खिलाड़ियों का बाहर होना तय

जानकारी दे दें कि बैकअप के तौर पर भारतीय टीम ने अंशुल कंबोज को अपनी टीम में जोड़ा है। अब कई मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि अंशुल कंबोज अपना डेब्यू कर सकते हैं। 24 साल का यह खिलाड़ी तेज गति से गेंदबाजी करने के लिए जाना जाता है। ऐसे में आकाशदीप की गैरमौजूदगी में अंशुल कंबोज टीम में शामिल हो सकते हैं। दरअसल टीम में अर्शदीप सिंह जैसे नाम भी शामिल हैं, लेकिन अर्शदीप भी चोटिल हो जाने के चलते चौथे टेस्ट मैच में नहीं खेलेंगे। ऐसे में भारत के पास अब दो ही ऑप्शन बच रहे हैं – प्रसिद्ध कृष्ण और अंशुल कंबोज। प्रसिद्ध कृष्ण ने पिछले मुकाबले में अच्छा प्रदर्शन नहीं किया, ऐसे में टीम अंशुल कंबोज पर जा सकती है।

क्या ऋषभ पंत भी होंगे बाहर?

वहीं दूसरी बड़ी समस्या भारत के आगे दो बड़े खिलाड़ियों का टोटल होना है। दरअसल पहले ऋषभ पंत और फिर नीतीश रेड्डी, दोनों ही खिलाड़ी चोटिल हैं। हालांकि ऋषभ पंत चौथे मुकाबले में खेलते हुए नजर आ सकते हैं, लेकिन नीतीश रेड्डी इस सीरीज से बाहर हो चुके हैं। ऐसे में अब भारत को एक मजबूत ऑलराउंडर की जरूरत होगी। हालांकि भारतीय टीम रविंद्र जडेजा और वाशिंगटन सुंदर को शामिल कर ऑलराउंडर की जगह एक तेज गेंदबाज को चुन सकती है। टीम में अंशुल कंबोज और प्रसिद्ध कृष्ण दोनों ही खेलते हुए दिखाई दे सकते हैं। दूसरी ओर ऋषभ पंत चोटिल हैं, हालांकि उनकी चोट गंभीर नहीं है, ऐसे में वह चौथे टेस्ट मैच में खेलते हुए नजर आ सकते हैं। लेकिन अगर ऋषभ पंत को आराम दिया जाता है, तो उनकी जगह ध्रुव चुड़ैल को मौका मिल सकता है। चुड़ैल के आ जाने से टीम में बैटिंग ऑर्डर भी मजबूत हो जाएगा और विकेटकीपिंग का ऑप्शन भी खुल जाएगा।

मैनचेस्टर टेस्ट के लिए इस प्रकार भारत की प्लेइंग इलेवन हो सकती है?

शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, करुण नायर, ऋषभ पंत, रवींद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर, अंशुल कंबोज, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews