Hindi News

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान इंजमाम उल हक का बड़ा बयान! कहा – ‘सभी क्रिकेट बोर्ड को अपने प्लेयर्स को आईपीएल में भेजना छोड़ देना चाहिए’

Written by:Rishabh Namdev
Published:
आईपीएल को लेकर पाकिस्तान के पूर्व कप्तान ने बड़ा बयान दिया है। एक तरफ जहां पाकिस्तान की टीम चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर हो गई है, वहीं दूसरी ओर पाकिस्तान के पूर्व कप्तान ने आईपीएल को लेकर बड़ा बयान दिया है। उनका कहना है कि सभी देशों के खिलाड़ियों को अब आईपीएल में जाना छोड़ देना चाहिए। जानिए, इंजमाम उल हक ने ऐसा क्यों कहा।
पाकिस्तान के पूर्व कप्तान इंजमाम उल हक का बड़ा बयान! कहा – ‘सभी क्रिकेट बोर्ड को अपने प्लेयर्स को आईपीएल में भेजना छोड़ देना चाहिए’

पाकिस्तान इस समय चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की मेजबानी कर रहा है, लेकिन 28 साल बाद मेजबानी कर रहा पाकिस्तान टूर्नामेंट के दूसरे ही मैच में बाहर हो गया। यह बात पाकिस्तान के दिग्गज खिलाड़ियों को रास नहीं आई, जिसके चलते उन्होंने अपनी ही टीम पर भड़ास निकाली। लेकिन अब पाकिस्तान टीम का टूर्नामेंट से बाहर होने का गुस्सा दिग्गज खिलाड़ी भारत पर भी निकालते हुए नजर आ रहे हैं। इसी कड़ी में पाकिस्तान के पूर्व कप्तान इंजमाम उल हक ने एक बड़ा बयान दिया है। दरअसल, उन्होंने विदेशी खिलाड़ियों से आईपीएल में नहीं खेलने की अपील की है।

आईसीसी के अध्यक्ष जय शाह हैं और बीसीसीआई दुनिया के सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड्स में शामिल है। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग में से एक है। ऐसे में पाकिस्तान के दिग्गज खिलाड़ी हमेशा से आईपीएल को लेकर इस तरह के बयान देते हुए नजर आते हैं।

अपने खिलाड़ियों को आईपीएल में भेजना छोड़ दें: इंजमाम उल हक

दरअसल, एक टीवी शो पर पाकिस्तान के पूर्व कप्तान इंजमाम उल हक ने बड़ी बात कही। उन्होंने कहा, “चैंपियंस ट्रॉफी को आप एक साइड में कर दीजिए और फिर देखिए, आईपीएल को देखिए। आईपीएल में दुनिया के सभी बड़े खिलाड़ी जाकर खेलते हैं। इंडियन प्लेयर्स किसी भी लीग में जाकर नहीं खेलते हैं। सभी बोर्ड को अब यह करना चाहिए कि अपने जो प्लेयर्स हैं, उन्हें आईपीएल में भेजना छोड़ दें। अगर आप किसी लीग के लिए अपने खिलाड़ियों को जाने नहीं देते, तो दूसरे बोर्ड को भी स्टैंड लेना चाहिए ना।”

क्रिकेट की सबसे बड़ी लीग में से एक आईपीएल

बता दें कि आईपीएल में दुनिया भर के कई बड़े क्रिकेटर खेलते हैं, इसी वजह से यह दुनिया की सबसे चर्चित क्रिकेट लीग है। इसमें 10 टीमें खेलती हैं, और मेगा ऑक्शन में बड़े-बड़े खिलाड़ियों को टीमों द्वारा खरीदा जाता है। इंडियन प्रीमियर लीग की फैन फॉलोइंग बेहद ज्यादा है और यह पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) की तुलना में कहीं अधिक लोकप्रिय है। आईपीएल में ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका जैसे देशों के दिग्गज खिलाड़ी खेलते हैं, जबकि भारत के युवा खिलाड़ी भी इसमें अपनी प्रतिभा दिखाते हैं। इसी वजह से यह लीग बेहद शानदार मानी जाती है। बता दें कि आईपीएल 2024 का 18वां सीजन 22 मार्च से शुरू हो रहा है। पहला मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला जाएगा।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev
Follow Us :GoogleNews