IPL 2021 : दीपक चाहर ने गर्लफ्रेंड को स्टेडियम में प्रपोज़ किया, पवेलियन में पहनाई अंगूठी

IPL 2021 : दीपक चाहर ने गर्लफ्रेंड को स्टेडियम में प्रपोज़ किया, पवेलियन में पहनाई अंगूठी

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। चेन्नई के तेज गेंदबाज दीपक चाहर (Deepak Chahar) ने अपना लाइफटाइम मूमेंट लाइव मैच के दौरान क्रियेट किया। उन्होने मैदान पर ही अपनी गर्लफ्रेंड को प्रपोज (propose) कर दिया। यही नहीं, 29 साल के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले के बाद अपनी गर्लफ्रेंड को अंगूठी (ring) भी पहनाई।

Video : Neha Dhupia अपने नवजात बेटे के साथ घर लौटीं, पति और बेटी रहे साथ

जानकारी के मुताबित ये लड़की बिग बॉस फेम सिद्धार्थ भारद्वाज की बहन जया भारद्वाज हैं (Jaya Bharadwaj) और दीपक काफी समय से उनके साथ रिलेशनशिप में हैं। वीडियो में दिख रहा है कि दीपक ने एक लड़की को मैच के ठीक बाद स्टैंड्स में प्रपोज किया। जिस समय ये हो रहा था, सारी दुनिया इसे लाइव देख रही थी। जब दीपक ने ये किया तो लड़की ने भी इस प्रपोज़ल को खुशी से स्वीकार लिया। ब्लैक कलर की ड्रेस में वो काफी खूबसूरत लग रही थीं। टीपक ने स्टेडियम में सबके सामने उन्हें अंगूठी पहनाई।

खास बात ये कि दीपक इस खास पल के लिए पूरी तैयारी से आए थे और उनके पास अपने लिए भी एक रिंग थी। जब जया ने उनकी अंगूठी पहन ली तो उन्होने वो रिंग उन्हें देते हुए खुद को पहनाने के लिए कहा। भले ही ये मैच दीपक के लिए ज्यादा अच्छा नहीं रहा, लेकिन ये दिन उनके जीवन में सबसे खास बन गया। बाद में उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपना ये वीडियो भी शेयर किया जिसपर उनकी बहन मालती चाहर और भाई राहुल चाहर ने भी उन्हें बधाई दी है। उम्मीद की जा रही है कि अब वो जल्द ही अपनी मंगेतर के साथ शादी के बंधन में बंध जाएंगे।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews