IPL 2022 : कौन सी टीम पहले पहुंचेगी प्लेऑफ में, गावस्कर और हरभजन ने की भविष्यवाणी

IPL 2022 : कौन सी टीम पहले पहुंचेगी प्लेऑफ में, गावस्कर और हरभजन ने की भविष्यवाणी

खेल, डेस्क रिपोर्ट।  IPL 2022 अब अपने चरम पर है। टीमों के प्लेऑफ (IPL 2022 Playoff)  में पहुंचने के दिन नजदीक आ रहे हैं। सभी टीमें पूरी जोर आजमाइश में लगी हैं। इस बीच अभी की ताजा स्थति में दो टीमें अंक तालिका में टॉप पर जगह बना चुकी हैं। अब चर्चा ये है कि कौन सी टीम पहले प्लेऑफ में पहले जगह बनाएगी।

IPL 2022 की दो नई टीमें लखनऊ सुपर जॉइंट्स (Lucknow Super Joints) और गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) अंक तालिका में नंबर 1 और नंबर 2 पर जगह  बना चुके हैं अब इनमें पहले प्लेऑफ में पहुंचने की रेस है।  दोनों टीमों के बीच आज होने वाला मुकाबला ये तय करेगा कि कौन इस रेस में आगे निकलता है।

ये भी पढ़ें – IRCTC अब रोज कराएगा देवी दर्शन, टूर प्लान आपके बजट में

इस बीच पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने भविष्यवाणी की है कि गुजरात टाइटंस की टीम बेहतरीन प्रदर्शन कर रही है क्योंकि वे परिणाम की चिंता किये बिना बिना डरे खेल रहे हैं इसलिए उन्हें हराना आसान नहीं होगा। उधर पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह भी गुजरात के साथ खड़े दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि गुजरात की टीम IPL 2022 के प्लेऑफ में पहुँचने वाली पहली टीम होगी। उन्होंने  हार्दिक पंड्या की टीम मजबूत है इसे हराना मुश्किल है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews