ये खिलाड़ी लगा चुके हैं IPL 2025 में शतक, जानिए किसने लगाएं है सबसे ज्यादा छक्के

आईपीएल 2025 का धमाकेदार सीजन खेला जा रहा है। इस सीजन में एक तरफ टीमों में टॉप पर बने रहने की लड़ाई चल रही है, तो दूसरी ओर ऑरेंज कैप जीतने के लिए खिलाड़ी संघर्ष कर रहे हैं। लेकिन इसके अलावा एक और संघर्ष इन खिलाड़ियों के बीच देखा जा रहा है।
ये खिलाड़ी लगा चुके हैं IPL 2025 में शतक, जानिए किसने लगाएं है सबसे ज्यादा छक्के

आईपीएल 2025 में सभी खिलाड़ी जबरदस्त बल्लेबाजी कर रहे हैं। कई बड़े रिकॉर्ड इस दौरान टूटते हुए दिखाई दे रहे हैं। टीमें बड़े स्कोर बना रही हैं, जो पहले के आईपीएल में कभी सोचा भी नहीं गया था। वहीं, आईपीएल 2025 का आधा सीजन लगभग पूरा हो चुका है। ऐसे में कई टीमें टॉप चार में बने रहने की कोशिश कर रही हैं। न सिर्फ टीमों के बीच टॉपर बने रहने की लड़ाई चल रही है, बल्कि खिलाड़ियों के बीच भी कई चीजों को लेकर टॉप पर बने रहने की लड़ाई देखी जा रही है। इस समय ऑरेंज कैप की दौड़ में निकोलस पूरन पहले स्थान पर हैं, जिन्होंने सात मैच में 357 रन बनाए हैं, जबकि दूसरे नंबर पर गुजरात टाइटंस के साईं सुदर्शन हैं।

लेकिन इसके अलावा एक और लड़ाई खिलाड़ियों में देखने को मिल रही है। दरअसल, इस सीजन में सभी खिलाड़ी शानदार फॉर्म में हैं और लंबे-लंबे छक्के लग रहे हैं। ऐसे में छक्कों को लेकर भी खिलाड़ी आमने-सामने हैं। इस खबर में जानिए आईपीएल 2025 में अब तक सबसे ज्यादा छक्के किस खिलाड़ी ने लगाए हैं।

इस खिलाड़ी ने लगाएं है सबसे ज्यादा छक्के

बता दें कि ऑरेंज कैप में टॉप पर चल रहे निकोलस पूरन छक्कों के मामले में भी पहले नंबर पर हैं। पूरन ने अब तक 7 मैच में 31 छक्के लगाए हैं। उन्होंने 208 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की है, जबकि दूसरे नंबर पर इस समय श्रेयस अय्यर मौजूद हैं, जिन्होंने 7 मैच में 20 छक्के लगाए हैं। श्रेयस ने आईपीएल 2025 में अब तक 194.69 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की है। तीसरे नंबर पर मिचेल मार्श हैं, जिन्होंने अब तक के आईपीएल में 17 छक्के लगाए हैं। उन्होंने 171.251 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की है, जबकि चौथे नंबर पर प्रियांश आर्य ने 17 छक्के जड़े हैं और पांचवें नंबर पर अनिकेत वर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से 14 छक्के लगाए हैं।

इन खिलाड़ियों ने जड़े हैं शतक

जबकि शतकों के मामले में इस समय ज्यादा खिलाड़ी नजर नहीं आ रहे हैं। अब तक ऑरेंज कैप में टॉप पर चल रहे निकोलस पूरन के बल्ले से एक भी शतक नहीं आया है। ना ही इस सीजन विराट कोहली ने एक भी शतक लगाया है। बता दें कि आईपीएल 2025 में अब तक तीन शतक लग चुके हैं, जो कि ईशान किशन, प्रियांश आर्य और अभिषेक शर्मा के बल्ले से आए हैं।

आईपीएल के इतिहास में अनोखे रिकॉर्ड

अब तक आईपीएल के इतिहास में कुल 87 सेंचुरी लग चुकी हैं। आईपीएल की शुरुआत 2008 से हुई थी। पहली सेंचुरी कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से ब्रेंडन मैकुलम ने लगाई थी, जो कि 158 रन की थी। उन्होंने मात्र 73 गेंदों में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ यह पारी खेली थी। जबकि सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम दर्ज है। विराट कोहली अब तक 7 आईपीएल सेंचुरी लगा चुके हैं। विराट कोहली ने ऑरेंज कैप में सबसे ज्यादा 973 रन एक आईपीएल सीजन में बनाए थे। उन्होंने 2016 में शानदार बल्लेबाजी की थी। जबकि अब तक आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्कों का रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम दर्ज है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews