इस समय सोशल मीडिया पर दो भारतीय क्रिकेटरों के बीच बड़ी जंग देखने को मिल रही है। दरअसल, जसप्रीत बुमराह और पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ आमने-सामने आ गए हैं। जानकारी के अनुसार यह मामला तब शुरू हुआ जब मोहम्मद कैफ द्वारा जसप्रीत बुमराह की फिटनेस और उनकी गेंदबाजी को लेकर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया गया था।
दरअसल, जसप्रीत बुमराह को लेकर मोहम्मद कैफ ने सोशल मीडिया पर लिखा था कि रोहित शर्मा की कप्तानी में जसप्रीत बुमराह डेथ ओवर्स यानी 13, 17 और 19 में ज्यादा गेंदबाजी किया करते थे, लेकिन सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में एशिया कप के दौरान देखा गया है कि बुमराह शुरुआती ओवरों में तीन ओवर का स्पेल डालना पसंद कर रहे हैं।
जानिए क्या है मामला?
इस दौरान मोहम्मद कैफ ने इशारा किया कि जसप्रीत बुमराह ऐसा चोट से बचने के लिए कर रहे हैं। चोट से बचने के लिए बुमराह शुरुआती ओवरों में गेंदबाजी करना बेहतर समझ रहे हैं क्योंकि ऐसे समय में शरीर ज्यादा वॉर्म रहता है। लेकिन मोहम्मद कैफ का मानना है कि अगर जसप्रीत बुमराह इसी तरह से शुरुआत में गेंदबाजी करेंगे और डेथ ओवर्स में कम गेंदबाजी करेंगे तो मजबूत टीमों के खिलाफ वर्ल्ड कप में भारत को मुश्किल दिन झेलने पड़ सकते हैं। इस बयान पर जसप्रीत बुमराह ने भी दो टूक जवाब दिया है।
Please take this as a cricketing observation from a well-wisher and an admirer. You are Indian cricket’s biggest match-winner and I know what it takes to give it all when on field wearing India colours. https://t.co/FqJh7NgRb9
— Mohammad Kaif (@MohammadKaif) September 26, 2025
बुमराह ने दिया जवाब
जसप्रीत बुमराह ने थोड़े ही समय बाद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने लिखा कि पहले भी गलत थे, इस बार भी गलत हैं। बुमराह के इस रिएक्शन को समझने में देर नहीं लगी कि यह मोहम्मद कैफ की टिप्पणी को लेकर ही था। हालांकि इसके बाद मोहम्मद कैफ ने तुरंत ही उनकी पोस्ट पर प्रतिक्रिया दी और अपनी सफाई दी। उन्होंने कहा कि कृपया इसे एक शुभचिंतक और प्रशंसक की ओर से की गई क्रिकेट संबंधी टिप्पणी के रूप में लिया जाए। हम जानते हैं कि आप भारत के सबसे बड़े मैच विनर खिलाड़ी हैं और इंडिया की जर्सी पहनकर मैदान पर सब कुछ झोंकने में कितनी मेहनत लगती है। मैं जानता हूं कि यह कितना सुन और चुनौतीपूर्ण होता है। मगर जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद कैफ के बीच सोशल मीडिया पर छिड़ी यह जंग यूजर्स को भी हैरान कर रही है।






