Hindi News

जसप्रीत बुमराह ने साउथ अफ्रीका के कप्तान के बारे में क्या कहा? सोशल मीडिया पर वायरल हो गया यह वीडियो

Written by:Rishabh Namdev
Published:
जसप्रीत बुमराह को आमतौर पर बेहद ही शांत स्वभाव का खिलाड़ी माना जाता है लेकिन साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले गए मुकाबले में जसप्रीत बुमराह की एक ऐसी हरकत ने चर्चाएं छेड़ दीं जिसके बारे में सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे। सोशल मीडिया पर इस समय जसप्रीत बुमराह का नाम बेहद चर्चा बटोर रहा है और एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
जसप्रीत बुमराह ने साउथ अफ्रीका के कप्तान के बारे में क्या कहा? सोशल मीडिया पर वायरल हो गया यह वीडियो

इस समय भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जा रही है जिसका पहला मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन मैदान पर खेला जा रहा है। इस मुकाबले की पहली पारी में साउथ अफ्रीका मात्र 159 रनों पर ढेर हो गया। भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह ने शानदार प्रदर्शन किया। बुमराह ने एक बार फिर 5 विकेट चटकाए। मात्र 14 ओवर में बुमराह ने 5 मेडन ओवर डाले और 27 रन देकर 5 विकेट ले लिए। एक बार फिर जसप्रीत बुमराह के नाम को लेकर चर्चाएं शुरू हो गईं। हालांकि आमतौर पर जसप्रीत बुमराह ऐसा प्रदर्शन करने के बाद भी शांत रहते हैं। उन्हें शांत स्वभाव वाला ही खिलाड़ी माना जाता है लेकिन जसप्रीत बुमराह की एक हरकत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले गए पहले टेस्ट मैच में बवाल खड़ा कर दिया। दरअसल दक्षिण अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा को लेकर जसप्रीत बुमराह ने ऐसी बात कह दी जिसने लोगों के बीच बवाल मचा दिया।

सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो गया है। अब जसप्रीत बुमराह को ट्रोल भी किया जा रहा है हालांकि कुछ लोग इसे खेल का ही एक हिस्सा मान रहे हैं और आम बातचीत समझ रहे हैं। दरअसल मुकाबले के दौरान जसप्रीत बुमराह गेंदबाजी कर रहे थे और टेम्बा बावुमा बल्लेबाजी कर रहे थे। इसी दौरान जसप्रीत बुमराह ने बावुमा के लिए ‘बौना’ शब्द का इस्तेमाल किया।

जानिए क्या है पूरा मामला?

यह घटना टेस्ट मैच के पहले दिन की है। साउथ अफ्रीका बल्लेबाजी कर रही थी। साउथ अफ्रीका अपने दो विकेट खो चुकी थी। एडम मार्करम और रयान रिकेल्टन जल्दी ही पवेलियन लौट गए थे। दोनों ही सलामी बल्लेबाजों को जसप्रीत बुमराह ने अपना शिकार बनाया था। इसके बाद दक्षिण अफ्रीका की ओर से टेम्बा बावुमा बल्लेबाजी करने मैदान में उतरे थे। जसप्रीत बुमराह की गेंद बावुमा के पैड पर जाकर लगी थी जिसके चलते टीम इंडिया ने एल्बीडब्ल्यू की अपील की थी। हालांकि अंपायर ने उन्हें नॉट आउट करार दिया जिसके बाद काफी देर तक भारतीय टीम DRS लेने की चर्चा करती रही।

जसप्रीत बुमराह ने क्या कहा था?

इसी दौरान जसप्रीत बुमराह विकेटकीपर ऋषभ पंत से सलाह लेते हुए दिखाई दिए जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस दौरान जसप्रीत बुमराह ने कहा कि ‘बौना है यह’। इस पर ऋषभ पंत ने भी जवाब दिया कि ‘बौना तो है लेकिन यहां पर’ दरअसल ऋषभ पंत ने गेंद की हाइट को दिखाते हुए यह कहा था।

ऋषभ पंत ने किया था मना

ऋषभ पंत का मानना था कि बावुमा की छोटी हाइट के चलते यह गेंद ऊपर से निकल सकती है और इम्पैक्ट मिस कर सकती है जबकि जसप्रीत बुमराह का कहना था कि DRS लिया जाए। हालांकि काफी देर तक खिलाड़ियों में बातचीत होती रही और यह सब स्टंप माइक में रिकॉर्ड हो गया। अंत में रिप्ले में देखा गया कि गेंद स्टंप्स के ऊपर से निकल गई थी। लेकिन यह वीडियो अब लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। कई लोग जसप्रीत बुमराह को इस शब्द के लिए ट्रोल कर रहे हैं और इसे आपत्तिजनक भी बता रहे हैं।

मैच के स्कोरकार्ड पर डालें नजर

हालांकि मुकाबले पर नजर डालें तो भारतीय टीम के लिए जसप्रीत बुमराह ने शानदार प्रदर्शन किया। बुमराह ने 5 विकेट अपने नाम दर्ज किए। साउथ अफ्रीका के कप्तान भी ज्यादा देर तक क्रीज पर नहीं टिके और मात्र 3 रन बनाकर आउट हो गए। साउथ अफ्रीका ने अपनी पहली पारी में मात्र 159 का स्कोर बनाया, जबकि भारतीय टीम ने अपनी पहली पारी की शानदार शुरुआत की। हालांकि यशस्वी जायसवाल मात्र 12 रन बनाकर आउट हो गए, लेकिन इसके बाद केएल राहुल और वाशिंगटन सुंदर ने भारत की पारी को आगे बढ़ाया।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev
Follow Us :GoogleNews