Mohammed Shami जल्द कर सकते हैं मैदान पर वापसी, रणजी ट्रॉफी में इस टीम के लिए खेलते हुए आ सकते है नजर

भारतीय क्रिकेट के लिए एक अच्छी खबर सामने आ रही है। दरअसल तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) जल्द ही एक बार फिर क्रिकेट के मैदान पर खेलते हुए नजर आ सकते हैं।
Mohammed Shami जल्द कर सकते हैं मैदान पर वापसी, रणजी ट्रॉफी में इस टीम के लिए खेलते हुए आ सकते है नजर

भारत के प्रमुख तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) जल्द ही क्रिकेट के मैदान पर वापसी कर सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शमी टीम इंडिया में लौटने से पहले रणजी ट्रॉफी में बंगाल की टीम के लिए खेलते हुए दिखाई दे सकते हैं। दरअसल इस खबर ने शमी के चाहने वालों और क्रिकेट प्रेमियों में उत्साह भर दिया है।

बता दें कि 2023 वनडे वर्ल्डकप में शमी ने अपनी अलग एक पहचान बनाई थी, लेकिन 2024 में हुए टी-20 वर्ल्डकप में टीम का हिस्सा नहीं होने पर उनके फैंस में निराशा देखने को मिली थी। हालांकि शमी की वापसी से एक बार उनके फैंस में खुशी और उत्साह भर सकती है।

संभावित रणजी टीम में भी दी गई जगह

जानकारी दे दें कि मोहम्मद शमी इन दिनों नेशनल क्रिकेट अकादमी (NCA) में अपनी फिटनेस को सुधारने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। दरअसल चोट के बाद से उनकी वापसी को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही थीं, लेकिन अब उनकी फिटनेस में सुधार के संकेत मिलते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं शमी को बंगाल की 31 सदस्यीय संभावित रणजी टीम में भी जगह दी गई है। दरअसल ऐसा माना जा रहा है कि शमी की मैदान पर वापसी अब जल्द ही हो सकती है। अगर ऐसा होता है तो निश्चित तौर पर यह खबर टीम इंडिया के लिए भी बड़ी राहत का कारण बन सकती है।

इन दो टीमों के खिलाफ खेलते हुए आ सकते हैं नजर

दरअसल शमी के बंगाल की रणजी टीम में शामिल होने की खबरें अब क्रिकेट जगत में चर्चा का विषय बन गई हैं। सूत्रों की मानें तो, शमी घरेलू सीजन के शुरुआती दो रणजी मुकाबलों में हिस्सा ले सकते हैं। वहीं ये मैच उत्तर प्रदेश और बिहार के खिलाफ हो सकते हैं। बता दें कि उत्तर प्रदेश के खिलाफ पहला मुकाबला 11 अक्टूबर से और बिहार के खिलाफ दूसरा मैच 18 अक्टूबर से शुरू होने वाला है। हालांकि, शमी की वापसी को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी वापसी की तैयारियां चल रही हैं।

इस वजह से हुए थे बाहर

बता दें कि मोहम्मद शमी ने नवंबर 2023 में वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल के बाद कोई मुकाबला नहीं खेला है। इसके बाद से ही वह टखने की चोट के चलते क्रिकेट से दूर रहे है। वहीं शमी ने शुरुआत में सर्जरी के बिना मैदान पर लौटने की कोशिश की थी, लेकिन जब यह प्रयास सफल नहीं हुआ था, जिसके बाद फरवरी 2024 में उन्हें सर्जरी करानी पड़ी थी। वहीं सर्जरी सफल रही, और अब शमी फिर से मैदान पर वापसी के लिए तैयार हैं।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews