Hindi News

कुल कितनी संपत्ति के मालिक हैं श्रेयस अय्यर? यहां जानें उनकी नेटवर्थ और लग्जरी लाइफ़स्टाइल के बारें में सब कुछ

Written by:Rishabh Namdev
Published:
श्रेयस अय्यर इस समय भारतीय टीम के सबसे चर्चित खिलाड़ियों में शुमार हैं। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में वह लीडिंग रन स्कोरर रहे हैं और आईपीएल में भी अपना जलवा बिखेर रहे हैं। पिछला एक साल श्रेयस के लिए बेहद शानदार रहा। आज हम आपको बताएंगे कि श्रेयस अय्यर की नेट वर्थ कितनी है, वह आईपीएल से कितना पैसा कमाते हैं और कितनी लग्जरी लाइफ़स्टाइल जीते हैं।

श्रेयस अय्यर आईपीएल 2025 में पंजाब किंग्स की कप्तानी संभाल रहे हैं। इस समय पंजाब की टीम बेहद शानदार नजर आ रही है और प्लेऑफ़ में जगह बनाने की पूरी दावेदार बन चुकी है। इससे पहले श्रेयस अय्यर ने बीते सीजन कोलकाता नाइट राइडर्स की कप्तानी संभाली थी और टीम को खिताब जिताया था। लेकिन पंजाब की टीम ने श्रेयस अय्यर को मोटी रकम देकर अपनी टीम में शामिल कर लिया। वहीं यह साल श्रेयस के लिए बेहद ही शानदार रहा क्योंकि इस साल श्रेयस अय्यर की बीसीसीआई की कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट में भी वापसी हुई। इस साल श्रेयस अय्यर ने खूब सुर्खियां बटोरीं। ऐसे में आज हम जानेंगे कि श्रेयस अय्यर की नेट वर्थ कितनी है, वह कितना पैसा आईपीएल से कमाते हैं और कितनी लग्जरी लाइफ़स्टाइल जीते हैं।

बता दें कि श्रेयस अय्यर भारतीय टीम में एक मजबूत जगह बना चुके हैं। इससे पहले भारतीय टीम को मिडल ऑर्डर के लिए नए चेहरों की तलाश करनी पड़ती थी, लेकिन भारत की यह तलाश श्रेयस अय्यर ने खत्म की और चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े टूर्नामेंट में यह दिखा भी कि वह भारतीय टीम के लिए कितने मजबूत खिलाड़ी हैं।

कुल कितनी संपत्ति के मालिक हैं श्रेयस अय्यर?

श्रेयस अय्यर की कुल संपत्ति पर नजर डालें तो वह 2024 तक 58 करोड़ की संपत्ति के मालिक थे। हालांकि अब उनकी यह संपत्ति और भी ज्यादा हो गई है। श्रेयस अय्यर इंटरनेशनल मैच, घरेलू क्रिकेट, आईपीएल और कई ब्रांड्स से कमाई करते हैं। वे मैदान और मैदान के बाहर दोनों ही जगह खूब फेमस हैं और शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। हाल ही में उन्हें बीसीसीआई की कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट में शामिल किया गया, जहां उन्हें ‘A’ ग्रेड में रखा गया है, जिसके चलते श्रेयस अय्यर को अब 5 करोड़ रुपए सालाना मिलेंगे। जबकि 2025 के आईपीएल में पंजाब किंग्स की टीम ने उन्हें 26.75 करोड़ रुपए में खरीदा है।

जानें उनकी लग्जरी लाइफ़स्टाइल

श्रेयस अय्यर की लग्जरी लाइफ़स्टाइल पर नजर डालें तो उनका घर बेहद शानदार है। वे समुद्र के नजारे वाले एक शानदार अपार्टमेंट के मालिक हैं। श्रेयस ने 2020 में इसे खरीदा था। यह मुंबई के एलीट लोढ़ा वर्ल्ड टावर्स में चार बेडरूम का अपार्टमेंट है, जिसकी कीमत लगभग 11.85 करोड़ रुपए है। यह 2618 वर्ग फुट में बना हुआ घर है। वहीं लग्जरी कारों की बात करें तो श्रेयस अय्यर महंगी कारों के शौकीन हैं। उनके पास मर्सिडीज़ बेंज G63 AMG है जिसकी कीमत 2.5 करोड़ रुपए है, एक लैंबॉर्गिनी उरुस है जिसकी कीमत 3 करोड़ रुपए है और एक ऑडी S5 भी शामिल है। इससे आप अंदाजा लगा सकते हैं कि श्रेयस अय्यर कितनी लग्जरी लाइफ़स्टाइल जीते हैं।

बड़ी बड़ी ब्रांड्स के एंबेसडर

वे मैदान के बाहर बड़ी-बड़ी ब्रांड्स के शौकीन हैं और कई ब्रांड्स के ब्रांड एंबेसडर भी हैं, जिनमें बोट, मान्यवर, ड्रीम11, सीएट और गूगल पिक्सल जैसे ब्रांड्स शामिल हैं। श्रेयस अय्यर की ब्रांड मार्केटिंग से होने वाली सटीक कमाई का खुलासा अब तक नहीं हो सका है, लेकिन यह साफ है कि उनकी आय बेहद अधिक है और वह टॉप क्रिकेटर्स में शुमार हैं।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev
Follow Us :GoogleNews