भारतीय क्रिकेट टीम के नए टी20 कप्तान श्रेयस अय्यर एक बार फिर सुर्खियों में हैं। दरअसल इस बार चर्चा उनकी बल्लेबाजी या कप्तानी की नहीं, बल्कि इंस्टाग्राम बायो में लिखी गई दूसरी जन्मतिथि की हो रही है। अय्यर ने अपनी प्रोफाइल में 25 दिसंबर 2025 को दूसरी DOB के रूप में लिखा है जिसके बाद फैंस इस तारीख का मतलब जानने की कोशिश कर रहे हैं।
जानकारी दे दें कि श्रेयस अय्यर का असली जन्मदिन 6 दिसंबर 1994 है, लेकिन सोशल मीडिया प्रोफाइल में दिखाई गई दूसरी तारीख ने लोगों को हैरान कर दिया है। कुछ फैंस का मानना है कि यह तारीख उनके जीवन के किसी खास मोड़ से जुड़ी हो सकती है। कई यूजर्स ने दावा किया कि 25 दिसंबर 2025 वह दिन था जब अय्यर ने गंभीर चोट से उबरने के बाद दोबारा क्रिकेट मैदान पर वापसी की थी। हालांकि इन दावों की पुष्टि किसी आधिकारिक स्रोत से नहीं हुई है और न ही अय्यर ने इस बारे में कोई टिप्पणी की है।
25.12.2025 was the day Shreyas Iyer picked up the bat again after recovering from a life-threatening injury. It wasn’t just a return to cricket, it was the start of a new chapter for him. Maybe that’s why the 25th holds a special place in his heart and he put that date on his… https://t.co/cfrH794Mm1 pic.twitter.com/AwFB5cl8KV
— Soman. (@Shreyasian96) June 25, 2026
क्या है श्रेयस अय्यर की दूसरी DOB का रहस्य?
दरअसल सोशल मीडिया पर वायरल हो रही चर्चाओं के मुताबिक अय्यर की दूसरी DOB किसी भावनात्मक या व्यक्तिगत घटना से जुड़ी हो सकती है। फैंस का मानना है कि कई खिलाड़ी अपने करियर के ऐसे दिनों को खास मानते हैं, जब उन्होंने मुश्किल परिस्थितियों से वापसी की हो या जीवन में कोई बड़ा बदलाव आया हो। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि चोट के बाद मैदान पर लौटना अय्यर के लिए किसी नए जन्म जैसा अनुभव रहा होगा। इसी वजह से उन्होंने उस तारीख को अपनी प्रोफाइल में जगह दी होगी। हालांकि यह सिर्फ सोशल मीडिया पर चल रही चर्चाएं हैं।
टी20 कप्तान बनने के बाद बढ़ी चर्चा
बता दें कि श्रेयस अय्यर को हाल ही में भारतीय टी20 टीम की कमान सौंपी गई है। बीसीसीआई ने उन्हें सूर्यकुमार यादव की जगह कप्तान नियुक्त किया है। खास बात यह है कि अय्यर ने भारत के लिए अपना आखिरी टी20 मुकाबला दिसंबर 2023 में खेला था। इसके बाद वह लंबे समय तक इस फॉर्मेट से बाहर रहे। हालांकि उनकी इंस्टाग्राम प्रोफाइल में दिखाई गई दूसरी जन्मतिथि चर्चा का नया विषय बन गई है। कप्तानी मिलने के बाद यह मामला और ज्यादा वायरल हो गया है।






