ICC ने लिया बड़ा फैसला, वनडे वर्ल्ड कप के फॉर्मेट में किया बदलाव, अब 2029 में इतनी टीमें खेलेगी

2029 में आईसीसी विमेंस वनडे वर्ल्ड कप खेला जाएगा। हालांकि अब तक इसके मेजबान देश का ऐलान नहीं किया गया है, वहीं आईसीसी की मीटिंग में अब वर्ल्ड कप के इस बड़े टूर्नामेंट में बड़ा बदलाव किया जा रहा है। बता दें कि अब आईसीसी ने दो और टीमों के स्थान बढ़ा दिए हैं, यानी अब आईसीसी विमेंस वनडे वर्ल्ड कप 2029 में 10 टीमें खेलती हुई दिखाई देंगी।
ICC ने लिया बड़ा फैसला, वनडे वर्ल्ड कप के फॉर्मेट में किया बदलाव, अब 2029 में इतनी टीमें खेलेगी

हाल ही में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने आईसीसी विमेंस वनडे वर्ल्ड कप 2025 का खिताब अपने नाम किया था। फाइनल मुकाबले में साउथ अफ्रीका को 52 रनों से हराकर पहली बार विमेंस वनडे वर्ल्ड कप जीता था और इतिहास रचा था। इस दौरान न सिर्फ भारतीय क्रिकेट टीम ने इतिहास रचा, बल्कि दर्शकों ने भी इतिहास रच दिया। दरअसल पहली बार विमेंस वनडे को 3 लाख से ज्यादा लोगों ने स्टेडियम से देखा। अब इसके बाद आईसीसी की ओर से बड़ा निर्णय लिया गया है। दर्शकों के इस उत्साह को देखते हुए अब वनडे वर्ल्ड कप में बड़ा बदलाव किया जा रहा है।

बता दें कि अब आईसीसी विमेंस वनडे वर्ल्ड कप का अगला संस्करण 2029 में खेला जाएगा। इस दौरान इस भव्य टूर्नामेंट में 10 टीमें नजर आ सकती हैं। हाल ही में हुई आईसीसी की एक बैठक में दो अतिरिक्त टीमों को जोड़ने का प्रस्ताव रखा गया था, जिस पर सभी बोर्ड मेंबर्स सहमत हो गए हैं।

शुक्रवार को हुई बोर्ड की मीटिंग में लिया गया फैसला

आईसीसी विमेंस वनडे वर्ल्ड कप 2025 को खत्म हुए फिलहाल एक हफ्ता ही हुआ है और अब आईसीसी की ओर से यह बड़ा निर्णय लिया गया है। शुक्रवार को हुई बोर्ड की मीटिंग में आईसीसी ने महिला वर्ल्ड कप में टीमों की संख्या बढ़ाने का आधिकारिक ऐलान भी कर दिया। आईसीसी भारत और श्रीलंका की मेजबानी से खुश हुआ है, जिसके चलते यह निर्णय लिया गया है। दरअसल आईसीसी ने अपनी प्रेस रिलीज में कहा कि आईसीसी का बोर्ड इस आयोजन की सफलता को और आगे बढ़ाने के लिए उत्सुक है। अगले टूर्नामेंट को 10 टीमों तक विस्तारित करने पर सहमति बन गई है। यानी अब यह साफ होता है कि आईसीसी विमेंस वनडे वर्ल्ड कप 2029 में 10 टीमें खेलती हुई दिखाई देंगी।

आईसीसी विमेंस वनडे वर्ल्ड कप 2025 में टूटे व्यूअरशिप के रिकॉर्ड

आईसीसी की ओर से कहा गया कि आईसीसी विमेंस वनडे वर्ल्ड कप 2025 को 3 लाख लोगों ने स्टेडियम से देखा, जो किसी भी महिला क्रिकेट टूर्नामेंट में अब तक सबसे ज्यादा है। दर्शकों की संख्या में बढ़ोतरी के साथ ऑन स्क्रीन दर्शकों ने भी नए रिकॉर्ड बनाए हैं। बता दें कि विमेंस वनडे वर्ल्ड कप 2025 में दर्शकों ने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए। इसकी मेजबानी भारत और श्रीलंका ने संयुक्त रूप से की थी। श्रीलंका में पाकिस्तान ने अपने सभी मुकाबले खेले थे, हालांकि पाकिस्तान जल्द ही टूर्नामेंट से बाहर हो चुका था। लेकिन भारत ने फाइनल में जगह बनाई थी, जिसके चलते मुंबई के डी वाई पाटिल स्टेडियम में फाइनल मुकाबला खेला गया था, जिसे जियो-हॉटस्टार पर 18.5 करोड़ दर्शकों ने देखा था, जो कि पुरुष टी20 वर्ल्ड कप 2024 के बराबर है। वहीं इस पूरे टूर्नामेंट को लगभग 44.6 करोड़ लोगों ने देखा, जिसके चलते यह एक बड़ा रिकॉर्ड बन गया।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews