Ind vs Eng: भारत और इंग्लैंड के बीच आखिरी टेस्ट मुकाबले में प्लेइंग-11 का हुआ ऐलान, इस खिलाड़ी को मिली टीम में जगह

England

Ind vs Eng: भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मुकाबला धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में 7 मार्च से खेला जाएगा। वहीं खेले गए चार मुकाबलों में भारत 3-1 की बढ़त बनाकर सीरीज पर कब्जा कर लिया है। वहीं आखिरी मैच भी भारतीय टीम जीतने के लिए उतरेगी। इसी बीच मैच शुरू होने के पहले इंग्लैंड की तरफ से प्लेइंग-11 का ऐलान कर दिया है। अंग्रेजों की तरफ से एक बदलाव किया गया है।

इस खिलाड़ी को टीम में मिली जगह

इंग्लैंड ने आखिरी टेस्ट मैच में एक बदलाव करते हुए ओली रॉबिन्सनर की जगह मार्क टीम में शामिल किया है। ओली रॉबिन्सनर को चौथे टेस्ट मैच में टीम में जगह मिली थी। जहां उन्होंने पहली पारी में 96 गेंदों में 9 चौके और 1 छक्के की मदद से 58 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली। वहीं दूसरी पारी में 3 गेंद खेलकर जीरो रन बनाए थे। इस दौरान उन्हें कोई भी सफलता भी नहीं मिल पाई थी। आपको बता दें मार्क वुड को अभी दो टेस्ट मैच में मौका मिल चुका है। वहीं राजकोट उन्होंने 4 विकेट पाने में सफल हुए थे।

ये रही प्लेइंग- 11

जैक क्रॉली, बेन डकेट, जो रूट, जॉनी बेयरस्टो, ओली पोप, बेन स्टोक्स (कप्तान), बेन फोक्स, मार्क वुड, जेम्स एंडरसन, टॉम हार्टली और शोएब बशीर खिलाड़ी शामिल हैं।

ये रहा भारत का स्क्वॉड

रोहित शर्मा (कप्तान), जसप्रीत बुमराह (उप-कप्तान), यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, सरफराज खान, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रजत पाटीदार,  केएस भरत (विकेटकीपर), देवदत्त पडिक्कल, रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, आकाश दीप और मुकेश कुमार खिलाड़ी शामिल हैं।

 

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews