Hindi News

RCB से हो गया भारी मिस्टेक! आज टीम में होते मैच विनर आशुतोष शर्मा, फैंस हो रहे नाराज

Written by:Rishabh Namdev
Published:
बीते दिन आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने लखनऊ सुपरजाइंट्स को एक रोमांचक मुकाबले में हरा दिया। इस मुकाबले के हीरो रहे आशुतोष शर्मा अब खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। लेकिन आशुतोष शर्मा की इस शानदार पारी से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के फैंस निराश नजर आ रहे हैं। जानिए आखिर इसके पीछे की वजह क्या है।
RCB से हो गया भारी मिस्टेक! आज टीम में होते मैच विनर आशुतोष शर्मा, फैंस हो रहे नाराज

आईपीएल 2025 में बीते दिन एक बेहद रोमांचक मुकाबला खेला गया। यह मुकाबला लखनऊ सुपरजाइंट्स और दिल्ली कैपिटल्स की टीम के बीच खेला गया। मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने आखिरी ओवर में मैच जीत लिया। आशुतोष शर्मा इस जीत के हीरो बने। दिल्ली की बिखरती हुई पारी को संभालने के बाद जीत की दहलीज पर आशुतोष शर्मा लेकर गए और जीत भी दिलाई, जबकि लखनऊ सुपरजाइंट्स की टीम एक जीता हुआ मुकाबला हार गई। इस शानदार पारी के बाद आशुतोष शर्मा का नाम चर्चा में आ गया। हालांकि, आईपीएल 2024 में भी आशुतोष शर्मा ने कई जबरदस्त पारियां खेली थीं, लेकिन आईपीएल 2025 के इस मुकाबले में उन्होंने अपना अलग ही रुतबा दिखाया। वहीं, इस शानदार पारी के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के फैंस नाराज दिखाई दे रहे हैं।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के फैंस टीम से नाराज दिखाई दे रहे हैं। इसके पीछे की वजह बेहद दिलचस्प है। दरअसल, मेगा ऑक्शन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने भी आशुतोष शर्मा के लिए बोली लगाई थी, लेकिन बाद में बेंगलुरु की टीम ने आशुतोष शर्मा की जगह देवदत्त पडिक्कल को खरीदने का मन बनाया।

देवदत्त पडिक्कल की जगह आशुतोष शर्मा होते टीम में?

अब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के फैंस इस फैसले पर अफसोस जता रहे हैं। दरअसल, फैंस का कहना है कि अगर देवदत्त पडिक्कल की जगह आशुतोष शर्मा को टीम मेगा ऑक्शन में खरीद लेती, तो यह फैसला ज्यादा अच्छा रहता। आशुतोष शर्मा ने 2024 के आईपीएल में बहुत अच्छा प्रदर्शन किया था। ऐसे में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम को आशुतोष शर्मा को ही खरीदना चाहिए था। आशुतोष के आने से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का मिडिल ऑर्डर भी शानदार हो जाता और टीम को एक जबरदस्त फिनिशर मिल जाता। फैंस सोशल मीडिया पर टीम को टैग कर अपनी नाराजगी जता रहे हैं।

पंजाब किंग्स ने चौंकाने वाला फैसला लिया था

दरअसल, मेगा ऑक्शन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स की टीम के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली थी। यह मुकाबला आशुतोष शर्मा के लिए था। पिछले सीजन में आशुतोष शर्मा पंजाब किंग्स की टीम से खेले थे, जहां उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया था। हालांकि, पंजाब किंग्स ने चौंकाने वाला फैसला लेते हुए आईपीएल 2025 में आशुतोष शर्मा को रिटेन नहीं किया और अपनी टीम से रिलीज कर दिया, जिसके बाद उन्हें मेगा ऑक्शन में जाना पड़ा। मेगा ऑक्शन में टीम ने आशुतोष शर्मा पर इंटरेस्ट नहीं लिया, लेकिन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने आशुतोष के लिए बोलियां लगाईं। हालांकि, अंत में दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने आशुतोष शर्मा को खरीद लिया।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev
Follow Us :GoogleNews