Hindi News

ऑस्ट्रेलिया में ऋषभ पंत का जलवा, कई दिग्गजों के रिकॉर्ड को तोड़कर बने ऐसा करने वाले पहले विकेटकीपर बल्लेबाज

Written by:Rishabh Namdev
Published:
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का पहला मुकाबला पर्थ के मैदान पर खेला जा रहा है। जिसमें पहला दिन गेंदबाजों के नाम रहा है। वहीं भारत की पहली पारी के दौरान ऋषभ पंत ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। चलिए जानते हैं ऋषभ पंत ने कौन सा रिकॉर्ड अपने नाम किया है।
ऑस्ट्रेलिया में ऋषभ पंत का जलवा, कई दिग्गजों के रिकॉर्ड को तोड़कर बने ऐसा करने वाले पहले विकेटकीपर बल्लेबाज

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का पहला मुकाबला खेला जा रहा है। इस मुकाबले में भारतीय टीम एक बार फिर मजबूत स्थिति में दिखाई दे रही है। वहीं भारत की पहली पारी के दौरान ऋषभ पंत ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया है। हालांकि पहली पारी में ऋषभ पंत ने सिर्फ 37 ही रन बनाए। लेकिन उन्होंने कई दिग्गजों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

पहली पारी में भारतीय बल्लेबाज ऑस्ट्रेलिया के सामने नाकाम नजर आ रहे थे। लेकिन ऋषभ पंत ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजों को परेशान करते हुए दिखाई दे रहे थे। ऋषभ पंत ने अपनी 37 रन की पारी में तीन चौके और एक छक्का लगाया।

यह रिकॉर्ड किया अपने नाम

बता दें कि इस छोटी सी पारी के दौरान ऋषभ पंत ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। जानकारी के अनुसार ऋषभ पंत टेस्ट क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया के अंदर बतौर विजिटिंग विकेटकीपर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। बता दें कि इससे पहले यह रिकॉर्ड इंग्लैंड के पूर्व विकेटकीपर एलन नोट के नाम पर दर्ज था। लेकिन अब ऋषभ पंत ने यह रिकॉर्ड अपने नाम हासिल कर लिया है। इससे पहले नोट ने ऑस्ट्रेलिया में 643 रन का स्कोर किया था। जबकि ऋषभ पंत ऑस्ट्रेलिया में 661 रन का स्कोर बना चुके हैं।

महज 13 पारियों में यह रिकॉर्ड अपने नाम किया

हालांकि ध्यान देने वाली बात यह है कि इंग्लैंड के पूर्व विकेटकीपर नोट ने 643 रन बनाने में 22 परियां ली थी। जबकि ऋषभ पंत ने शानदार बल्लेबाजी के दम पर महज 13 पारियों में यह रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। पहले दिन ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजों को ऋषभ पंत ने जमकर थकाया। हालांकि ऋषभ पंत 37 रन बनाकर पेवेलियन की ओर लौट गए। ऋषभ पंत और नोट के अलावा ऑस्ट्रेलिया में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज जेफ डुजोन है। जिन्होंने 587 रन ऑस्ट्रेलिया में बने हैं।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev
Follow Us :GoogleNews