पिछले कुछ समय से ऋषभ पंत क्रिकेट के मैदान से दूर हैं। इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई टेस्ट सीरीज में ऋषभ पंत चोटिल हो गए थे, जिसके चलते वह एशिया कप 2025 में भी टीम का हिस्सा नहीं बन पाए। वहीं वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली गई टेस्ट सीरीज में भी उन्हें शामिल नहीं किया जा सका, जबकि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली सीरीज से भी लगभग ऋषभ पंत बाहर हो चुके हैं। आज ऋषभ पंत अपना 28वां जन्मदिन मना रहे हैं, लेकिन कम लोग जानते हैं कि ऋषभ पंत क्रिकेट की दुनिया में जितने कामयाब हैं उतने ही संपत्ति के मामले में भी धनी हैं। उनकी नेटवर्थ के बारे में जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे।
यह तो आप जानते ही हैं कि ऋषभ पंत आईपीएल के इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ियों में से एक हैं। बता दें कि उन्हें आईपीएल 2025 में लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम ने 27 करोड़ रुपए में अपनी टीम में खरीदा था, जिसके चलते उन्होंने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। हालांकि उनका आईपीएल 2025 का सीजन इतना खास नहीं गया। लेकिन भारतीय क्रिकेट टीम में उन्होंने हमेशा ही शानदार प्रदर्शन किया है और अहम मौकों पर भारतीय टीम को मुकाबले जिताए हैं।
कुल नेटवर्थ कितनी है?
दरअसल, ऋषभ पंत की नेटवर्थ पर नजर डाली जाए तो 2025 में ऋषभ पंत की कुल नेटवर्थ 100 करोड़ के आसपास है। ऋषभ पंत क्रिकेट के अलावा विज्ञापनों से सबसे ज्यादा कमाई करते हैं। इसके अलावा वह ब्रांड एंडोर्समेंट से भी मोटी कमाई करते हैं। आईपीएल से उन्होंने बड़ा धन अर्जित किया है। इसके अलावा उन्हें बीसीसीआई से भी सालाना सैलरी मिलती है। बता दें कि वह बीसीसीआई के केंद्रीय कॉन्ट्रैक्ट में शामिल खिलाड़ी हैं। उन्हें बी-ग्रेड से ए-ग्रेड में अपग्रेड किया गया था, जिसके चलते उन्हें प्रति मैच के हिसाब से फीस मिलती है। दरअसल ऋषभ पंत को बीसीसीआई की ओर से सालाना 5 करोड़ रुपए मिलते हैं। वह विज्ञापनों से भी 10 से 15 करोड़ रुपए की सालाना कमाई करते हैं और उन्होंने लगभग 10 करोड़ रुपए से ज्यादा का निवेश रियल एस्टेट में भी कर रखा है। बीसीसीआई से एक टेस्ट मैच के लिए उन्हें 15 लाख रुपए, वनडे के लिए 6 लाख और T20 मैच के लिए 3 लाख रुपए मिलते हैं।
लाइफस्टाइल भी है बेहद लग्जरी
ऋषभ पंत की लग्जरी लाइफ़स्टाइल पर नजर डाली जाए तो बता दें कि ऋषभ पंत ने न सिर्फ दिल्ली में बल्कि हरिद्वार, देहरादून और रुड़की में भी घर खरीद रखा है। रिपोर्ट्स के अनुसार, उनके दिल्ली के घर की कीमत लगभग 2 करोड़ रुपए है। वहीं उनके पास गाड़ियों का भी शानदार कलेक्शन है। ऋषभ पंत के पास ऑडी A8 है, जिसकी कीमत लगभग 1.32 करोड़ रुपए है, जबकि उनके पास फोर्ड मस्टैंग 2 करोड़ रुपए और मर्सिडीज GLA 2 करोड़ रुपए जैसी गाड़ियां हैं। इतना ही नहीं, वह वर्ल्ड पिकलबॉल लीग में एक टीम के मालिक भी हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो ऋषभ पंत कई बड़ी कंपनियों को एंडोर्स करते हैं, जिनमें Dream11, Adidas, JSW, Realme, Cadbury और Zomato जैसे ब्रांड शामिल हैं।






