Rishabh Pant: Neeraj Chopra को लेकर Rishabh Pant ने किया ट्वीट, फैंस को नहीं हो रहा भरोसा, जानिए ऐसा क्या बोले पंत?

Rishabh Pant: भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत के एक ट्वीट ने भी सोशल मीडिया पर सनसनी फैला दी है। दरअसल यह ट्वीट भारतीय जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा को लेकर उन्होंने किया है।
Rishabh Pant: Neeraj Chopra को लेकर Rishabh Pant ने किया ट्वीट, फैंस को नहीं हो रहा भरोसा, जानिए ऐसा क्या बोले पंत?

Rishabh Pant: पेरिस ओलंपिक 2024 में भारतीय जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा के शानदार प्रदर्शन ने न केवल फैंस का दिल जीता, बल्कि बड़े बड़े स्टार्स का दिल भी जीत लिया है। वहीं नीरज की इस जीत के बाद अब भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत के एक ट्वीट ने भी सोशल मीडिया पर सनसनी फैला दी है। दरअसल नीरज ने मेंस जैवलिन थ्रो के क्वालिफाइंग राउंड में 89.34 मीटर की दूरी पर भाला फेंक कर फाइनल में अपनी जगह पक्की की है। वहीं इस पर ऋषभ पंत के एक चौंकाने वाले ट्वीट ने सभी का ध्यान आकर्षित किया है।

— Rishabh Pant (@RishabhPant17) August 7, 2024

जानिए क्या किया ट्वीट:

दरअसल भारतीय क्रिकेट टीम के प्रमुख विकेटकीपर और बल्लेबाज ऋषभ पंत ने नीरज चोपड़ा को लेकर एक ऐसा ट्वीट किया, जिसने फैंस को चौंका दिया है। बता दें कि पंत ने ट्वीट किया है कि, “अगर नीरज पेरिस ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतते हैं, तो मैं उस भाग्यशाली विजेता को 100089 रुपये दूंगा, जिसने इस ट्वीट को सबसे अधिक लाइक और कमेंट किया हो। इसके अलावा, शीर्ष 10 लोगों को हवाई यात्रा का टिकट भी मिलेगा। चलिए, अपने भाई के लिए देश और विदेश से समर्थन जुटाते हैं।”

वहीं यह ट्वीट तेजी से वायरल हो गया है और फैंस को इस ट्वीट ने भ्रमित भी कर दिया है। सामान्यतः क्रिकेटर इस प्रकार के ट्वीट नहीं करते, जिससे संदेह हुआ कि पंत का अकाउंट शायद हैक हो गया है। इस ट्वीट ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी और लोग अपनी प्रतिक्रियाएं देने लगे।

दरअसल टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास बनाने वाले नीरज चोपड़ा से पेरिस ओलंपिक 2024 में भी शानदार प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है। बता दें कि नीरज ने अपनी पहली ही कोशिश में 89.34 मीटर की दूरी तय कर फाइनल के लिए क्वालिफाई कर लिया है। उनका यह प्रदर्शन न केवल उनके प्रशंसकों के लिए गर्व का विषय है, बल्कि पूरे देश को उनसे गोल्ड मेडल की आशाएं भी बढ़ा दी हैं।

भारत का प्रदर्शन अब तक

जानकारी दे दें कि पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत ने अब तक तीन ब्रॉन्ज मेडल जीते हैं। जिसमें से मनु भाकर ने 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में पहला ब्रॉन्ज मेडल प्राप्त किया और एक और ब्रॉन्ज मिक्स्ड इवेंट में सरबजोत सिंह के साथ मिलकर हासिल किया। इसके अलावा, स्वप्निल कुसाले ने भी शूटिंग में ब्रॉन्ज मेडल जीता है। वहीं अब नीरज चोपड़ा से भारत को गोल्ड मेडल की बड़ी उम्मीदें हैं।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews