Hindi News

रोहित शर्मा ने मोहम्मद सिराज को सौंपा खास तोहफा, करोड़ों में है इसकी कीमत, कहा- मुझे यह देते हुए बेहद गर्व है…

Written by:Rishabh Namdev
Published:
भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने आईपीएल 2025 के दौरान स्टार गेंदबाज मोहम्मद सिराज को एक स्पेशल गिफ्ट दिया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में हिटमैन, सिराज को डायमंड रिंग देते हुए दिखाई दे रहे हैं।
रोहित शर्मा ने मोहम्मद सिराज को सौंपा खास तोहफा, करोड़ों में है इसकी कीमत, कहा- मुझे यह देते हुए बेहद गर्व है…

भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने आईपीएल के बीच स्टार गेंदबाज मोहम्मद सिराज को एक खास तोहफा दिया है, जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दरअसल, इस वीडियो को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर किया है। इस वीडियो में हिटमैन, सिराज को डायमंड रिंग देते नजर आ रहे हैं। वानखेड़े स्टेडियम में रोहित शर्मा और मोहम्मद सिराज मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस के बीच खेले गए मुकाबले में एक-दूसरे को टक्कर देंगे।

वहीं, इस मुकाबले से पहले रोहित शर्मा ने सिराज को उनका तोहफा सौंपा है। जानकारी दे दें कि पिछले साल भारतीय टीम ने रोहित शर्मा की कप्तानी में ही T20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब जीता था। इसे देखते हुए ही बीसीसीआई की ओर से भारतीय चैंपियन प्लेयर्स को सम्मान स्वरूप डायमंड रिंग भेंट की गई थी।

रोहित शर्मा ने दिया सिराज को यह तोहफा!

दरअसल, यह रिंग हीरे और सोने से बनी हुई है, जिसकी कीमत करोड़ों में बताई जा रही है। हर रिंग पर चैंपियन प्लेयर का नाम भी लिखा गया है। बता दें कि मोहम्मद सिराज इस साल की शुरुआत में बीसीसीआई के नमन समारोह में शामिल नहीं हो सके थे, जिसके चलते अब यह तोहफा रोहित शर्मा ने मोहम्मद सिराज को सौंपा है। इस वीडियो को बीसीसीआई द्वारा पोस्ट किया गया, जिसमें रोहित शर्मा कह रहे हैं कि यह गिफ्ट मोहम्मद सिराज के लिए है। “मैं गर्व के साथ उन्हें एक बहुत ही खास अंगूठी भेंट कर रहा हूं, जो हम सभी के लिए बनाई गई है। दुर्भाग्यवश सिराज इवेंट में शामिल नहीं हो सके थे, इसलिए मैं आज उन्हें यह गिफ्ट दे रहा हूं।”

बेहद रोमांचक रहा था टी 20 वर्ल्डकप 2024 का फाइनल

जानकारी दे दें कि T20 वर्ल्ड कप 2024 में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन किया था और फाइनल मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को हराया था। इस रोमांचक मुकाबले में सभी खिलाड़ियों का प्रदर्शन देखने लायक था। एक समय पर दक्षिण अफ्रीका की टीम जीत की दहलीज पर खड़ी थी, लेकिन सूर्यकुमार यादव ने एक अद्भुत कैच लेकर पूरे मैच का पासा पलट दिया। हालांकि, इस मैच का सबसे निर्णायक पल हार्दिक पांड्या का आखिरी ओवर था, जिसमें उन्होंने भारत की झोली में मैच डाल दिया। इस जीत के बाद से ही भारतीय टीम के खिलाड़ियों को बेहद सराहना मिली थी। इसके बाद भारतीय टीम ने पीछे मुड़कर नहीं देखा और कुछ ही समय में चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब भी अपने नाम कर लिया। ऐसे में पिछले कुछ समय में भारतीय टीम ने आईसीसी के दो खिताब जीते हैं।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev
Follow Us :GoogleNews