Hindi News

रोहित के संन्यास से हैरान रह गया ये दिग्गज खिलाड़ी, कह दी दिल की बात!

Written by:Rishabh Namdev
Published:
इस समय भारतीय क्रिकेट टीम में उथल-पुथल मची हुई है। दरअसल, भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया। इस फैसले ने सभी को चौंका दिया। साथ ही रोहित के इस फैसले ने एक दिग्गज खिलाड़ी को भी हैरान कर दिया है।
रोहित के संन्यास से हैरान रह गया ये दिग्गज खिलाड़ी, कह दी दिल की बात!

भारतीय क्रिकेट में पिछले कुछ समय से प्रदर्शन शानदार रहा है, हालांकि टेस्ट क्रिकेट में भारतीय टीम का यह दौर अच्छा नहीं रहा। भारत को कई मैचों में हार का सामना करना पड़ा, बल्कि कई खिलाड़ियों ने साथ भी छोड़ा। बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दौरान रविचंद्रन अश्विन ने क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया था। वहीं अब रोहित शर्मा ने भी टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह दिया। अचानक लिए गए इस फैसले ने सभी को चौंका दिया। इसी कड़ी में भारत के दिग्गज खिलाड़ी अजिंक्य रहाणे भी रोहित के संन्यास के फैसले से हैरान रह गए।

उन्होंने इस पर रिएक्शन देते हुए कहा कि यकीन नहीं हो रहा है कि रोहित शर्मा ने टेस्ट से अचानक संन्यास ले लिया है। दरअसल, रोहित शर्मा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर की थी, जिसमें उन्होंने बताया कि वह रेड बॉल क्रिकेट को कंटिन्यू नहीं करेंगे और अब अपना पूरा फोकस वनडे क्रिकेट पर ही रखेंगे।

अजिंक्य रहाणे भी रह गए हैरान

रोहित शर्मा ने जिस समय संन्यास लिया, उस समय अजिंक्य रहाणे कोलकाता नाइट राइडर्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेले जा रहे मुकाबले में थे। ऐसे में उन्हें इसकी जानकारी नहीं मिल पाई। मैच खत्म होने के बाद उन्हें सूचना मिली। जब वह प्रेस कॉन्फ्रेंस में आए, तो यह सुनकर हैरान रह गए। रोहित शर्मा के संन्यास को लेकर अजिंक्य रहाणे ने कहा, “मैं बस उन्हें शुभकामनाएं देना चाहता हूं। उन्होंने टेस्ट फॉर्मेट में शानदार प्रदर्शन किया है। मुझे नहीं पता था कि उन्होंने टेस्ट फॉर्मेट से संन्यास ले लिया है, लेकिन मैं उन्हें शुभकामनाएं देना चाहता हूं। उन्होंने वास्तव में अच्छा प्रदर्शन किया है, आप सभी यह जानते हैं।”

शानदार टेस्ट करियर के लिए बधाई देना चाहता हूं: अजिंक्य रहाणे

अजिंक्य रहाणे ने आगे बोलते हुए कहा, “मुझे लगता है कि एक टॉप बल्लेबाज़ के रूप में उन्होंने अपने खेल में सुधार किया है। उन्होंने 5-6 साल पहले ओपनिंग करना शुरू किया था। मैं समझता हूं कि जिस तरह से उन्होंने ओपनिंग के लिए खुद को ढाला, वह देखने लायक था। वह हमेशा गेंदबाज़ों का सामना करना चाहते थे, निडरता के साथ खेलना चाहते थे, और यही वह चाहते थे कि दूसरे खिलाड़ी भी इसी तरह खेलें निडरता के साथ आगे बढ़ें। इसलिए मैं बस उन्हें शुभकामनाएं देना चाहता हूं। शायद मैं ड्रेसिंग रूम में वापस जाने के बाद उन्हें कॉल करूंगा या मैसेज करूंगा, लेकिन मैं उन्हें उनके शानदार टेस्ट करियर के लिए बधाई देना चाहता हूं।”

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev
Follow Us :GoogleNews