भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा टेस्ट मैच आज से, मध्यप्रदेश के रजत को मिल सकता है टीम में मौका

भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा टेस्ट मैच आज से, मध्यप्रदेश के रजत को मिल सकता है टीम में मौका

Second test match between India and England: आज से विशाखापट्टनम में आयोजित होने वाले दूसरे टेस्ट मैच में, भारत और इंग्लैंड के बीच एक बड़ा मैच देखने को मिलेगा। YS राजशेखर रेड्डी ACA-VDCA क्रिकेट स्टेडियम में शुरू होने वाले इस मैच में शुरुआती गेंदबाजी से ही बॉल स्विंग हो सकता है। लेकिन विकेट अच्छा होने से उम्मीद है की बल्लेबाजों का भी इस मैच में शानदार प्रदर्शन होगा। वहीं इस मैच में टीम इंडिया मैच जीतकर सीरीज को बराबरी पर लाने की कोशिश करेगी, जबकि इंग्लैंड अपनी आगे की बढ़त बनाए रखना चाहेगा।

सीरीज में इंग्लैंड 1-0 से आगे:

आपको बता दें की इंग्लैंड ने पांच मैचों की सीरीज में पहले मैच में भारत को 28 रन से हराया और एक-दिलचस्प रोमांचक जीत हासिल की थी। इससे अब भारत को अपने घरेलू मैदान पर 12 साल के बाद लगातार दो टेस्ट हारने का खतरा है। मैच से पहले इंग्लैंड का स्कोर 1-0 से आगे होने से टीम में उत्साह भरा हुआ है। अब भारत के लिए सीरीज में बापसी करने की यह बड़ी चूनौती होगी।

टॉप प्लेयर्स के बिना टीम इंडिया

टीम इंडिया आज के मैच में केएल राहुल और रवींद्र जडेजा के बिना उतरेगी, जो चोट के कारण बाहर हैं। राहुल की जगह रजत पाटीदार या सरफराज खान को डेब्यू का मौका मिल सकता है, जबकि जडेजा की जगह कुलदीप यादव को शामिल किया जा सकता है। पहले मैच में अच्छा प्रदर्शन करने वाले राहुल और जडेजा के बिना, अब टीम को नए प्लेयर्स के साथ मैदान पर उतरकर इंग्लैंड को चूनौती देनी होगी। यदि आज रजत पाटीदार को टीम में मौका मिलता है तो मध्यप्रदेश के रजत टीम इंडिया के लिए 2 फॉर्मेट में डेब्यू कर लेंगे।

YS राजशेखर रेड्डी ACA-VDCA क्रिकेट स्टेडियम में यह मैच होने वाला है, जिसमें बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रेमी उपस्थित होने की उम्मीद है। विशाखापट्टनम में दोनों टीमें पहले बार मुकाबला कर रही हैं, जिससे क्रिकेट प्रेमियों को एक रोमांचक मैच की उम्मीद है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews