Hindi News

स्टार खिलाडी राशिद खान ने की शादी, तोड़ दिया अपना वादा, यह क्रिकेटर्स आए नजर

Written by:Rishabh Namdev
Published:
बीते दिन चर्चित खिलाडी राशिद खान ने शादी कर ली है। उन्होंने अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में शादी की है। वहीं इस शादी समारोह में कई क्रिकेटर्स नजर आए हैं।
स्टार खिलाडी राशिद खान ने की शादी, तोड़ दिया अपना वादा, यह क्रिकेटर्स आए नजर

अफगानिस्तान के सबसे चर्चित क्रिकेट खिलाडी राशिद खान ने 3 अक्टूबर को यानी बीते दिन शादी की है। जानकारी के अनुसार काबुल में पारंपरिक पख्तून रस्मों के साथ राशिद खान ने शादी की है। वहीं आयोजित हुए इस पारिवारिक समारोह में क्रिकेट जगत की कई प्रतिष्ठित खिलाडी भी शामिल हुए और राशिद को शादी की शुभकामनाएं दीं।

दरअसल राशिद खान की शादी की खबर सामने आते ही सोशल मीडिया पर उनके फोटो और वीडियो तेजी से वायरल होने लगे। वहीं उनके फैंस ने भी उन्हें इस मौके पर बधाई दी। दरअसल आपको बता दें की राशिद खान आईपीएल में हैदराबाद की टीम से खेलते हैं और वे बेहद पसंदीदा खिलाडियों में से एक माने जाते हैं।

ये स्टार्स भी आए नजर

जानकारी के अनुसार राशिद खान की शादी एक पारिवारिक समारोह था, इसमें राशिद के कुछ करीबी रिश्तेदारों और दोस्तों के साथ अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के कई प्रमुख खिलाड़ी भी शामिल हुए थे। वहीं इस विशेष अवसर पर टीम के बड़े प्लेयर जैसे मोहम्मद नबी, अजमतुल्लाह उमरजई, नजीबुल्लाह जादरान, रहमत शाह और मुजीब उर रहमान जैसे चर्चित खिलाड़ी मौजूद थे।

इसके साथ ही, अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (ACB) के सीईओ नसीब खान भी इस आयोजन का हिस्सा बने थे। वहीं इस दौरान सभी खिलाड़ियों और बोर्ड के अधिकारियों ने राशिद को शादी की शुभकामनाएं दीं।

तोड़ दिया शादी न करने का वादा

जानकारी दे दें कि राशिद खान की यह शादी ने इसलिए भी चर्चा में रही है क्योकि कुछ साल पहले राशिद ने कहा था कि वे तभी शादी करेंगे जब अफगानिस्तान क्रिकेट टीम वर्ल्ड कप जीत जाएगी। हालांकि टीम ऐसा नहीं कर सकी। मगर 2024 टी20 वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान के सेमीफाइनल तक पहुंचने के बाद, राशिद ने अपने फैसले में बदलाव किया और शादी करने का निर्णय लिया। वहीं रिपोर्ट्स के मुताबिक, राशिद ने अपने तीन भाइयों के साथ एक ही दिन शादी की, जिससे यह आयोजन और भी खास हो गया।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev
Follow Us :GoogleNews