कोहली के प्यार का Surya Kumar Yadav ने इस अंदाज में दिया जवाब, BCCI ने शेयर किया Video

Surya Kumar Yadav

Surya Kumar Yadav: श्रीलंका के खिलाफ खेले गए टी20 मैच में भारतीय खिलाड़ी सूर्यकुमार यादव ने नाबाद पारी खेल कर दर्शकों को एक बार फिर अपना मुरीद बना लिया। हर कोई उनकी तारीफ करता हुआ दिखाई दे रहा है। इस लिस्ट में इंडियन क्रिकेट टीम के पूर्व कैप्टन विराट कोहली (Virat Kohli) भी शामिल हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर खास पोस्ट शेयर करते हुए सूर्या को उनकी सफलता की बधाई दी। ये पोस्ट देखने के बाद खिलाड़ी ने भी उन्हें खास मैसेज भेजा है। BCCI ने इसका एक वीडियो शेयर किया है जिसमें विराट के मैसेज और उसके रिप्लाई के साथ किस तरह से जनता सूर्यकुमार यादव की दीवानी हुई है वह साफ तौर पर दिखाई दे रहा है।

7 जनवरी को राजकोट में खेले गए मैच में 41 गेंदों में सूर्यकुमार यादव ने 112 रनों की नाबाद पारी खेली थी। ये T20 मैच के करियर में उनका तीसरा शतक था। विराट कोहली ऐसे शख्स है जो सूर्या की कुछ बेहतरीन पारियों में उनके साथ रहे हैं और कई बार उन्हें सूर्या की बल्लेबाजी की तारीफ करते हुए देखा जाता है। इस बार भी वह यही करते हुए देखे गए।

कोहली को Surya Kumar Yadav का मैसेज

सूर्या के बेहतरीन शतक के बाद कोहली ने इंस्टाग्राम स्टोरी डालकर उनकी तारीफ की और ड्रेसिंग रूम में पहुंचने के बाद जब क्रिकेटर ने इस पोस्ट को देखा तो तुरंत ही इस पर रिप्लाई किया। बीसीसीआई ने अपने ट्विटर अकाउंट से एक वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में सूर्या कोहली की पोस्ट का जवाब देते हुए एक स्पेशल मैसेज लिखते नजर आ रहे हैं।

फिर सूर्या-कोहली दिखाएंगे जलवा

पिछले 1 साल में सूर्यकुमार यादव और विराट कोहली ने मैदान पर बेहतरीन साझेदारी दिखाई है। सोशल मीडिया हो या फिर कोई मीडिया इंटरेक्शन इन दोनों को हमेशा एक दूसरे की तारीफ करते हुए देखा जाता है। टी-20 सीरीज में तो कोहली टीम का हिस्सा नहीं थे। लेकिन दर्शक यह उम्मीद लगा रहे हैं कि श्रीलंका के खिलाफ खेले जाने वाली वनडे सीरीज में यह दोनों खिलाड़ी एक बार फिर अपना जलवा दिखाएंगे।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews