Hindi News

पाकिस्तान से मैच के लिए श्रीलंका रवाना हुई टीम इंडिया, जानिए एयरपोर्ट पर फैन की हरकत पर क्यों भड़के कप्तान सूर्यकुमार यादव?

Written by:Rishabh Namdev
Published:
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले अहम मुकाबले के लिए भारतीय क्रिकेट टीम श्रीलंका पहुंच गई है। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टीम की रवानगी के दौरान एयरपोर्ट पर एक फैन की हरकत पर कप्तान के गुस्से वाला वीडियो भी सामने आया है। यह बहुप्रतीक्षित मैच 15 फरवरी को कोलंबो में खेला जाएगा।
पाकिस्तान से मैच के लिए श्रीलंका रवाना हुई टीम इंडिया, जानिए एयरपोर्ट पर फैन की हरकत पर क्यों भड़के कप्तान सूर्यकुमार यादव?

पाकिस्तान के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 के महामुकाबले से पहले भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव का एक वीडियो चर्चा में है। श्रीलंका के लिए टीम की रवानगी के दौरान एयरपोर्ट पर एक फैन ने जब उनका हाथ छूने की कोशिश की, तो कप्तान का गुस्सा कैमरे में कैद हो गया। यह घटना उस वक्त हुई जब टीम इंडिया अपने तीसरे लीग मैच के लिए रवाना हो रही थी।

दरअसल, भारतीय टीम टूर्नामेंट के अपने शुरुआती दो मैच भारत में खेलने के बाद अब श्रीलंका पहुंची है, जहां उसका सामना चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से होगा। टीम की रवानगी का वीडियो सामने आने के बाद यह घटना सुर्खियों में है।

एयरपोर्ट पर क्यों आया कप्तान सूर्या को गुस्सा?

सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि टीम के एयरपोर्ट पर पहुंचने के दौरान फैंस की भीड़ जमा थी। इसी बीच एक फैन ने सेल्फी लेने की होड़ में कप्तान सूर्यकुमार का हाथ पकड़ लिया, जिस पर वह असहज हो गए। इसके बाद सूर्या ने उस शख्स को गुस्से से घूरते हुए आगे बढ़ गए। उनके चेहरे पर नाराजगी साफ नजर आ रही थी।

15 फरवरी को होगी भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत

भारत और पाकिस्तान के बीच यह हाई-वोल्टेज मुकाबला 15 फरवरी, रविवार को कोलंबो के आर प्रेमदास स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच का प्रसारण भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे से शुरू होगा। यह टीम इंडिया का इस टूर्नामेंट में तीसरा मुकाबला होगा।

जीत की हैट्रिक पर होगी दोनों टीमों की नजर

इस टूर्नामेंट में अब तक दोनों ही टीमों का प्रदर्शन शानदार रहा है। भारत ने अपने शुरुआती दो मैचों में यूएसए और नामीबिया को हराया है, जबकि पाकिस्तान ने अपने मुकाबलों में नीदरलैंड्स और यूएसए पर जीत दर्ज की है। दोनों ही टीमें 2-2 जीत के साथ अजेय हैं। अब जो भी टीम यह मैच जीतेगी, वह टूर्नामेंट में अपनी जीत की हैट्रिक पूरी करेगी।

टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में भारत का पलड़ा पाकिस्तान पर हमेशा भारी रहा है। दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 8 मुकाबले हुए हैं, जिनमें से 7 में भारत ने जीत हासिल की है, जबकि पाकिस्तान को सिर्फ एक बार सफलता मिली है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev
Follow Us :GoogleNews