Asia Cup में अब तक इस टीम का रहा है दबदबा, जानें किसने जीते कितने मुकाबले

Asia Cup live streaming

Asia Cup 2023: 30 अगस्त से एशिया कप 2023 की शुरुआत होने वाली है और इसका अंतिम मुकाबला 17 सितंबर को खेला जाने वाला है। भारत इस टूर्नामेंट में अपना पहला मैच पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगा, जो 2 सितंबर को रखा गया है। आज हम आपको बताते हैं कि इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा बार किसने खिताब अपने नाम किया है और कौन सी टीम कौन से नंबर पर काबिज है।

आपको बता दें कि भारत ऐसा देश है, जिसने सबसे ज्यादा बार इस खिताब पर अपना कब्जा जमाया है। इसके बाद श्रीलंका और पाकिस्तान का नंबर आता है।

एशिया कप में भारत का दबदबा

एशिया कप पहली बार साल 1984 में रखा गया था। तब टीम इंडिया ने इस खिताब को अपने नाम किया था। भारतीय टीम 6 बार अब तक इस खिताब पर अपना कब्जा जमा चुकी है और इसी के साथ पहले नंबर पर है। भारतीय टीम ने अब तक इस टूर्नामेंट के 49 मुकाबले खेले हैं जिसमें से 31 में जीत हासिल की है। 1984 के बाद 1988, 1990, 1995, 2010 और 2018 में भारतीय टीम विजेता रही। इसके बाद श्रीलंका ने सबसे ज्यादा इस टूर्नामेंट के मुकाबले जीते हैं।

लिस्ट में कहां है पाकिस्तान

एशिया कप में जीत दर्ज करने वाली दूसरी टीमों की बात की जाए, तो अब तक खेले गए 13 संस्करण में हर बार श्रीलंका ने हिस्सा लिया है, जिसमें वह पांच बार जीत दर्ज कर चुकी है। श्रीलंका ने कुल 50 मुकाबले खेले हैं, जिसमें से 34 मैच में उनकी जीत दर्ज हुई है। भारत और श्रीलंका के बाद पाकिस्तान आता है, जिसने दो बार एशिया कप का खिताब अपने नाम किया है। पहली जीत साल 2000 में हुई थी और दूसरी जीत 2014 में पाकिस्तान को मिली थी।

भारत पाकिस्तान का मुकाबला

क्रिकेट के हर फॉर्मेट में होने वाले मुकाबले में सबसे ज्यादा रोमांच भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच के दौरान देखने को मिलता है। 2 सितंबर को दोनों टीम एक बार फिर आमने-सामने होंगी। अब तक के रिकॉर्ड की बात की जाए तो भारत पाकिस्तान पर भारी रहा है। अब तक दोनों टीमों के बीच कुल 13 मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें से भारत को सात बार जीत मिली है।

इस बार एशिया कप का मुकाबला वनडे फॉर्मेट में होने वाला है और पिछले कुछ समय में इस फॉर्मेट में भारत-पाकिस्तान के बीच हुए मैच की बात की जाए तो, भारत हावी रहा है। दिसंबर 2018 के बाद इसी महीने दुबई में हुए मैच में भी पाकिस्तान को भारत ने करारी शिकस्त दी है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews