वैभव सूर्यवंशी टीम से हुए बाहर! आयुष म्हात्रे को भी लगा झटका, BCCI ने क्यों लिया यह बड़ा फैसला?

वैभव सूर्यवंशी ने अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से सभी को हैरान किया है लेकिन अब वैभव सूर्यवंशी को बड़ा झटका लगा है। BCCI ने ट्रायंगुलर सीरीज के लिए टीम का ऐलान किया है जिसमें वैभव सूर्यवंशी का नाम शामिल नहीं है। साथ ही अंडर-19 टीम के कप्तान आयुष म्हात्रे को भी झटका लगा है।
वैभव सूर्यवंशी टीम से हुए बाहर! आयुष म्हात्रे को भी लगा झटका, BCCI ने क्यों लिया यह बड़ा फैसला?

आईपीएल 2025 में एक नाम जिसने सबसे ज्यादा चर्चा बटोरी, वह था वैभव सूर्यवंशी। आईपीएल 2025 में इस खिलाड़ी ने शतक लगाकर सभी को हैरान कर दिया था। आईपीएल के इतिहास में सबसे छोटी उम्र में शतक लगाकर एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज किया था। इसके बाद भारत की अंडर-19 टीम के लिए इंग्लैंड के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया, तो वहीं ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी जमकर खेल दिखाया। लेकिन बावजूद इसके अब वैभव सूर्यवंशी को बड़ा झटका लगा है। यह झटका BCCI की ओर से दिया गया है। दरअसल बीसीसीआई की ओर से अंडर-19 ट्रायंगुलर सीरीज के लिए इंडिया ए अंडर-19 और बी अंडर-19 टीमों का ऐलान किया गया है, जिसमें वैभव सूर्यवंशी के अलावा आयुष म्हात्रे का नाम भी शामिल नहीं है।

दरअसल यह ट्रायंगुलर सीरीज बेंगलुरु के बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में 17 से 30 नवंबर के बीच खेली जाएगी। भारत की दो अंडर-19 टीमों के अलावा एक टीम अफगानिस्तान की अंडर-19 टीम भी रहेगी। यानी भारत के युवा खिलाड़ियों को विदेशी खिलाड़ियों के साथ खेलने का मौका मिलेगा और साथ ही भारतीय सरजमीं पर अच्छा प्रदर्शन करने का अवसर भी रहेगा।

वैभव सूर्यवंशी और आयुष म्हात्रे का नाम शामिल नहीं

सबसे बड़ी हैरानी की बात यह है कि इन दोनों ही टीमों में ना तो वैभव सूर्यवंशी का नाम है और ना ही आयुष म्हात्रे का। दरअसल, इंडिया अंडर-19 ए टीम की कप्तानी की जिम्मेदारी विहान मल्होत्रा पर सौंपी गई है, तो वहीं इंडिया बी अंडर-19 टीम की कप्तानी आरोन जॉर्ज करते हुए नजर आएंगे। उम्मीद जताई जा रही थी कि इन टीमों में वैभव सूर्यवंशी को शामिल किया जा सकता है, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। बता दें कि वैभव सूर्यवंशी का नाम एसीसी राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए पहले ही सेलेक्ट किया जा चुका है।

कब से कब तक खेला जाएगा टूर्नामेंट?

यही कारण है कि अब अंडर-19 की ट्रायंगुलर सीरीज में उन्हें मौका नहीं दिया गया है। कतर की राजधानी दोहा में राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2025 का बड़ा टूर्नामेंट खेला जाएगा। भारत के लिए यह टूर्नामेंट बेहद महत्वपूर्ण होने वाला है जिसके चलते वैभव सूर्यवंशी को पहले ही सिलेक्ट किया जा चुका है। भारत, पाकिस्तान, अफगानिस्तान, श्रीलंका समेत कुल 8 टीमें इस टूर्नामेंट में नजर आएंगी जो 14 नवंबर से शुरू होकर 23 नवंबर तक खेला जाएगा। ऐसे में भारतीय खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी इस बड़े टूर्नामेंट के लिए तैयारी कर रहे हैं।

आयुष म्हात्रे को क्यों नहीं चुना गया?

वहीं दूसरी ओर आयुष म्हात्रे को न चुने जाने का कारण भी साफ है। दरअसल इस समय आयुष म्हात्रे रणजी ट्रॉफी खेल रहे हैं जिसके चलते उन्हें ट्रायंगुलर सीरीज के लिए नहीं चुना गया है। वहीं राहुल द्रविड़ के बेटे अनु द्रविड़ को भी अंडर-19 ट्रायंगुलर सीरीज के लिए टीम में चुना गया है। उन्हें अंडर-19 बी टीम में विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर शामिल किया गया है। वैभव सूर्यवंशी ने पिछले कुछ समय में भारत के लिए शानदार प्रदर्शन किया है तो वहीं आयुष म्हात्रे भी इसमें शामिल रहे हैं। आयुष म्हात्रे इस समय रणजी ट्रॉफी में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। आयुष म्हात्रे ने आईपीएल 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से खेलते हुए सभी को प्रभावित किया था। इसके बाद उन्हें अंडर-19 टीम का कप्तान भी चुना गया था।

इन खिलाड़ियों को मिली जगह

इंडिया U19 A टीम: विहान मल्होत्रा (कप्तान), अभिज्ञान कुंडू (उपकप्तान और विकेटकीपर), वफी कच्छी, वंश आचार्य, विनीत V.K, लक्ष्य रायचंदानी, ए. रापोल (विकेटकीपर), कनिष्क चौहान, खिलन ए. पटेल, अनमोलजीत सिंह, मोहम्मद एनां, हेनिल पटेल, आशुतोष महिदा, आदित्य रावत, मोहम्मद मलिक।

इंडिया U19 B टीम: आरोन जॉर्ज (कप्तान), वेदांत त्रिवेदी (उपकप्तान), युवराज गोहिल, मौल्यराजसिंह चावड़ा, राहुल कुमार, हरवंश सिंह (विकेटकीपर), अन्वय द्रविड़ (विकेटकीपर), आर.एस. अंबरीश, बी.के. किशोर, नमन पुष्पक, हेमचुदेशन जे, उद्धव मोहन, ईशान सूद, डी. दीपेश, रोहित कुमार दास।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews