Hindi News

क्या सच में CBSE बोर्ड एग्जाम में फेल हो गए हैं वैभव सूर्यवंशी? जानिए आखिर क्या है पूरा सच!

Written by:Rishabh Namdev
Published:
वैभव सूर्यवंशी, जिन्होंने मात्र 14 साल की उम्र में क्रिकेट की दुनिया में बड़ा नाम बना लिया है, अब एक नई खबर को लेकर वायरल हो रहे हैं। दरअसल, दावा किया जा रहा है कि वैभव सूर्यवंशी सीबीएसई बोर्ड की 10वीं परीक्षा में फेल हो गए हैं। चलिए जानते हैं, आखिर इस खबर के पीछे का पूरा सच क्या है।
क्या सच में CBSE बोर्ड एग्जाम में फेल हो गए हैं वैभव सूर्यवंशी? जानिए आखिर क्या है पूरा सच!

क्या क्रिकेट की दुनिया में बड़े-बड़े छक्के लगाने वाले और हर चुनौती को पार करने वाले वैभव सूर्यवंशी पढ़ाई में जीरो हैं? यह सवाल सभी के मन में उठ रहा है। दरअसल, हाल ही में दसवीं और बारहवीं की परीक्षाओं के परिणाम घोषित हुए हैं। सीबीएसई और स्टेट बोर्ड के रिजल्ट एक-एक कर आ रहे हैं। इसी बीच अब सोशल मीडिया पर वैभव सूर्यवंशी के रिजल्ट को लेकर एक खबर तेजी से वायरल हो रही है। इसमें दावा किया जा रहा है कि वैभव 10वीं बोर्ड की परीक्षा में फेल हो गए। दावा है कि उन्होंने सीबीएसई बोर्ड से दसवीं की परीक्षा दी, जिसमें वह फेल हुए।

अब इस दावे के बाद से ही यह खबर भी वायरल हो रही है कि क्रिकेट की दुनिया में बड़े-बड़े दिग्गजों के पसीने छुड़ाने वाले और हर चुनौती को पार कर जाने वाले वैभव सूर्यवंशी पढ़ाई में जीरो हैं और वह 10वीं सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा क्लियर नहीं कर पाए।

क्या सच में फ़ैल हो गए हैं वैभव?

दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही वैभव सूर्यवंशी के फेल होने की यह खबर झूठी है। बता दें कि वैभव बोर्ड परीक्षा में फेल नहीं हुए हैं। दरअसल, वैभव सूर्यवंशी ने अभी तक 10वीं सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा दी ही नहीं है। अगर उन्होंने परीक्षा दी ही नहीं, तो पास या फेल का सवाल ही नहीं उठता। हालांकि, सोशल मीडिया पर जब यह खबर वायरल हुई तो लोग इस पर चर्चा करने लगे। दरअसल, सोशल मीडिया पर जो खबर वायरल हुई थी, वह मात्र एक व्यंग्य पोस्ट है। इस पोस्ट में कुछ भी सच नहीं है। हालांकि, यह खबर लोगों के बीच तेजी से फैल गई और सभी इस पर चर्चा करने लगे कि क्या वैभव सच में 10वीं में फेल हो गए हैं।

कौन सी क्लास में हैं वैभव सूर्यवंशी?

दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही खबर में लिखा गया है कि 14 साल के वैभव सूर्यवंशी के दसवीं के सीबीएसई बोर्ड एग्जाम में फेल होने के बाद अब बीसीसीआई ने उनसे आंसर शीट की दर्ज़ शैली की समीक्षा का अनुरोध किया है। बता दें कि वैभव सूर्यवंशी फिलहाल नौवीं कक्षा में ही पढ़ रहे हैं। उन्होंने अब तक दसवीं बोर्ड की परीक्षा नहीं दी है। 14 साल के वैभव आईपीएल 2025 के दौरान खूब चर्चा बटोर रहे हैं। उन्होंने गुजरात टाइटंस के खिलाफ मात्र 35 गेंदों में शतक लगाकर इतिहास रच दिया। अपनी पारी में उन्होंने 11 छक्के लगाए। हालांकि, वह पढ़ाई में भी मजबूत हैं और अब तक उन्होंने दसवीं बोर्ड की परीक्षा नहीं दी है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev
Follow Us :GoogleNews