एशियन गेम्स से बाहर हुई विनेश फोगाट, अब इस खिलाडी को मिलेगा मौका, जानिए पूरी वजह

एशियन गेम्स से बाहर हुई विनेश फोगाट, अब इस खिलाडी को मिलेगा मौका, जानिए पूरी वजह

Asian Games : भारतीय महिला रेसलर विनेश फोगाट एशियन गेम्स से अपना नाम वापस ले लिया है। क्योंकि वे रोहतक में ट्रेनिंग के दौरान चोटिल हो गई हैं। फोगाट के हटने के बाद ट्रायल जीतने वाली अंतिम पंघाल चीन के होंगजोऊ में अगले महीने होने वाले गेम्स में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।

विनेश ने सोशल मीडिया पर की पोस्ट

विनेश फोगाट ने अपने ट्विटर पर ट्वीट करके इस बात की जानकारी दी। उन्होंने लिखा- ‘ट्रेनिंग के दौरान 13 अगस्त को मेरे बाएं घुटने में चोट लग गई है। डॉक्टरों ने सर्जरी का सुझाव दिया है।’ और 17 अगस्त को मुंबई में विनेश सर्जरी कराएंगी। ऐसे में वे एशियन गेम्स से अपना नाम वापस ले रही हैं। एशियन गेम्स 23 सितंबर से 8 अक्टूबर तक होना है।

फोगाट ने आगे पोस्ट में लिखा, कि ” मैं सभी प्रशंसकों से मेरा समर्थन जारी रखने का अनुरोध करना चाहूंगी ताकि मैं जल्द ही मैट पर मजबूत वापसी कर सकूं और पेरिस 2024 ओलंपिक के लिए तैयारी कर सकूं। आपका समर्थन मुझे ताकत देता है।”

गौरतलब है कि ओलिंपिक मेडलिस्ट बजरंग पूनिया और विनेश फोगाट को एशियन गेम्स-2022 में डायरेक्ट एंट्री के विरोध में अंतिम पंघाल और सुजीत कलकल ने दिल्ली हाई कोर्ट में अपील की थी। हालांकि हाईकोर्ट ने उनकी अपील को खारिज कर दिया था। इसके बाद विनेश और बजरंग के एशियन गेम्स में भाग लेने का रास्ता साफ हो गया था।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews