IPL 2023: Virat Kohli का शानदार शतक देख एक्साइटेड हुई Anushka, सोशल मीडिया पोस्ट वायरल

IPL 2023

IPL 2023 Viral Pics: इन दिनों देश में इंडियन प्रीमियर लीग की दीवानगी देखी जा रही है और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु में सनराइजर्स हैदराबाद को मात देते हुए सीजन में खुद को बनाए रखा है। मैच में विराट कोहली के बल्ले से शानदार शतक निकलते हुए देखा गया। की पारी के दम पर आरसीबी ने दिए गए लक्ष्य को 19 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया।

विराट की इस शानदार पारी को देखकर उनकी पत्नी और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा अपनी खुशी जाहिर करने से खुद को रोक नहीं पाए और उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपने हस्बैंड के शानदार खेल की जमकर तारीफ की है। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर एक कोलाज स्टोरी शेयर की है जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है कमाल की पारी थी।

IPL 2023 में कोहली का जलवा

विराट कोहली ने अपनी शानदार शतक के साथ आईपीएल में सर्वाधिक शतकीय पारी खेलने के मामले में रिकॉर्ड भी दर्ज कर लिया है और वह क्रिस गेल के बराबर पहुंच गए हैं। इससे पहले साल 2019 में उन्होंने आईपीएल का शतक लगाया था और यहां से उनके प्रदर्शन में काफी उतार-चढ़ाव देखे गए थे।

ऑरेंज कैप लिए में Virat Kohli

कोहली को आईपीएल के 16वें सीजन में अपने स्ट्राइक रेट के चलते काफी खरी-खोटी सुननी पड़ी थी, लेकिन सनराइजर्स के खिलाफ खेली गई शानदार पारी से उन्होंने सभी को जवाब दे दिया है। इस सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में कोहली चौथे नंबर पर पहुंच चुके हैं।

क्रिकेटर के नाम 44.83 की औसत से बनाए गए 538 रन दर्ज है, जो उन्होंने 13 पारियों में कंप्लीट किए हैं। ऑरेंज कैप लिस्ट में पहले नंबर पर काफ डू प्लेसिस हैं, जिन्होंने 702 रन 58.50 की औसत से 13 पारियों में बनाए हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews