Hindi News

क्या विराट कोहली ने बड़े भाई के नाम कर दी अपनी प्रॉपर्टी? ऑस्ट्रेलिया रवाना होने से पहले लिया बड़ा फैसला!

Written by:Rishabh Namdev
Published:
क्या विराट कोहली ने अपनी गुरुग्राम की प्रॉपर्टी अपने बड़े भाई को सौंप दी है? मंगलवार, 14 अक्टूबर को विराट कोहली गुरुग्राम की वजीराबाद तहसील पहुंचे थे। चलिए जानते हैं कि आखिर इसके पीछे का कारण क्या है और क्या वाकई विराट कोहली ने अपनी करोड़ों की संपत्ति अब बड़े भाई के नाम कर दी है।
क्या विराट कोहली ने बड़े भाई के नाम कर दी अपनी प्रॉपर्टी? ऑस्ट्रेलिया रवाना होने से पहले लिया बड़ा फैसला!

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 19 अक्टूबर से वनडे सीरीज खेली जाएगी। इसके लिए विराट कोहली, रोहित शर्मा समेत पूरी भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना हो चुकी है। बता दें कि विराट कोहली 14 अक्टूबर को लंदन से भारत लौटे थे, लेकिन 15 अक्टूबर को वह भारतीय क्रिकेट टीम के साथ ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना हो गए। ऑस्ट्रेलिया जाने से पहले विराट कोहली गुरुग्राम की वजीराबाद तहसील पहुंचे, जहां उन्होंने अपने गुरुग्राम वाले घर की प्रॉपर्टी को लेकर बड़ा फैसला किया है।

सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया जाने से पहले अपनी प्रॉपर्टी बड़े भाई विकास कोहली के नाम कर दी है। बता दें कि विराट ने गुरुग्राम वाले घर की प्रॉपर्टी की GPA यानी जनरल पावर ऑफ अटॉर्नी विकास कोहली के नाम की है।

जानिए क्या है पूरा सच?

ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले विराट कोहली 14 अक्टूबर को लंदन से भारत पहुंचे थे, जिसके बाद वह दोपहर में गुरुग्राम की वजीराबाद तहसील पहुंचे। वहां उन्होंने अपने बड़े भाई विकास कोहली को अपने गुरुग्राम में स्थित घर की जीपीए नाम की है। यानी प्रॉपर्टी के मालिक विराट कोहली ही रहेंगे, लेकिन अब प्रॉपर्टी से जुड़े सभी कानूनी अधिकार विकास कोहली के पास होंगे। विकास कोहली इस प्रॉपर्टी से जुड़े कानूनी अधिकार रखते हैं वह बिक्री कर सकेंगे, बैंकिंग और प्रॉपर्टी मैनेजमेंट के अलावा कानूनी दस्तावेजों पर हस्ताक्षर भी कर सकेंगे। दरअसल, अब विकास कोहली विराट कोहली की जगह प्रॉपर्टी से जुड़े कानूनी कामकाज कर पाएंगे।

लंदन शिफ्ट हो चुके हैं कोहली

14 अक्टूबर को दोपहर में गुरुग्राम की वजीराबाद तहसील पहुंचे विराट कोहली के साथ वहां मौजूद लोगों ने फोटो खिंचवाए और ऑटोग्राफ भी लिए। इस दौरान सोशल मीडिया पर उनका वीडियो भी वायरल हो गया। जानकारी के मुताबिक, विराट कोहली अब इंग्लैंड शिफ्ट हो चुके हैं। विराट कोहली अपनी पत्नी अनुष्का, बेटी वामिका और बेटे अकैका के साथ लंदन में शिफ्ट हो चुके हैं, जिसके चलते अब उन्होंने गुरुग्राम के घर की प्रॉपर्टी भी बड़े भाई को दे दी है। विराट कोहली 19 अक्टूबर से शुरू होने वाली भारत-ऑस्ट्रेलिया सीरीज में खेलते हुए नजर आएंगे। लंबे समय बाद विराट कोहली इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी कर रहे हैं।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev
Follow Us :GoogleNews