एडिलेड के मैदान पर दमदार रहा है विराट कोहली का प्रदर्शन, आंकड़े देखकर चौंक जाएंगे आप!

दूसरे टेस्ट मैच में विराट कोहली से भारतीय टीम दमदार प्रदर्शन की उम्मीद कर रही है। दरअसल विराट कोहली का एडिलेड में शानदार रिकार्ड रहा है। वहीं विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलियाई टीम के खिलाफ अब तक 9 शतक और 5 अर्धशतक जड़ दिए हैं।
एडिलेड के मैदान पर दमदार रहा है विराट कोहली का प्रदर्शन, आंकड़े देखकर चौंक जाएंगे आप!

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 6 दिसंबर से बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का दूसरा टेस्ट मैच खेला जाएगा। वहीं इस टेस्ट मैच से पहले भारतीय टीम नेट में जमकर पसीना बहा रही है। विराट कोहली, रोहित शर्मा समेत सभी खिलाड़ी नेट सेशन में जमकर प्रैक्टिस कर रहे हैं। इस मैच में भारत को विराट कोहली से एक बार फिर बड़ी पारी की उम्मीद है। दरअसल विराट कोहली का ऑस्ट्रेलिया में शानदार रिकार्ड रहा है।

पहले मैच में विराट कोहली ने शानदार शतक लगाया था। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजों की जमकर धुलाई की थी। ऐसे में सभी फैंस उम्मीद लगा रहे हैं कि विराट कोहली दूसरे टेस्ट मैच में भी शानदार प्रदर्शन करेंगे और भारत को इस सीरीज में बढ़त दिलाएंगे। चलिए देखते हैं विराट कोहली का एडिलेड में अब तक कैसा रिकॉर्ड रहा है।

जानिए एडिलेड के मैदान पर कैसा है विराट कोहली का रिकॉर्ड

विराट कोहली ने अब तक एडिलेड में 4 टेस्ट मैच खेले हैं। वहीं इन 4 टेस्ट मैच की 8 पारियों में विराट कोहली ने 63.62 की औसत से 509 रन बनाए हैं। उन्होंने आठ पारियों में तीन शतक और एक अर्धशतक जमाया है। आंकड़े दिखा रहे हैं कि विराट कोहली एडिलेड में शानदार प्रदर्शन कर सकते हैं। दरअसल 2014 में विराट कोहली ने एडिलेड के मैदान पर दोनों पारियों में शतक लगाया था। विराट ने एक पारी में 115 और दूसरी पारी में 141 रन बनाए थे। 2014 में विराट कोहली बतौर कप्तान ऑस्ट्रेलिया में खेले थे।

विराट कोहली शानदार फार्म में दिखाई दे रहे

बता दें कि इससे पहले पर्थ में विराट कोहली पहले मैच में शानदार शतक बना चुके हैं। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले मुकाबले में 143 गेंदों में आठ चौके और दो छक्कों की मदद से 100 रन की नाबाद पारी खेली थी। जो दिखा रहा है कि विराट कोहली शानदार फार्म है। ऐसे में उनसे एडिलेड टेस्ट में दमदार प्रदर्शन की उम्मीद लगाई जा रही है। वहीं ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विराट कोहली ने अब तक 26 टेस्ट मैच खेले हैं। जिसमें उन्होंने 48.79 की औसत से 2147 रन बनाए हैं।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews