Hindi News

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के मुकाबले कितने बजे से शुरू होंगे? कब और कहां होंगे सभी मैच? जानिए इसकी पूरी जानकारी

Written by:Rishabh Namdev
Published:
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाली बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई है। वहीं फैंस के मन में यह सवाल आ रहा है कि इस सीरीज के मुकाबले हम भारत में किस समय पर देख सकेंगे। यदि आपके मन में भी यही सवाल है तो आज इस खबर में देखिए सभी मैचों का सही भारतीय समय।
बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के मुकाबले कितने बजे से शुरू होंगे? कब और कहां होंगे सभी मैच? जानिए इसकी पूरी जानकारी

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 22 नवंबर से सबसे चर्चित टेस्ट सीरीज में से एक बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी खेली जाएगी। इस सीरीज को लेकर काफी दिनों से चर्चा की जा रही है। दरअसल इस सीरीज में 5 महत्वपूर्ण मैच खेले जाएंगे। दोनों ही टीमों के लिए यह सीरीज बेहद खास होने वाली है। भारत को WTC के फाइनल में पहुंचने के लिए ऑस्ट्रेलिया को 4 मुकाबले हराने होंगे। जबकि ऑस्ट्रेलिया को भी यह सीरीज जितनी होगी। ऐसे में दोनों ही टीमों के लिए बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी की यह सीरीज बेहद ही महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

दरअसल इस सीरीज को लेकर दोनों देशों के क्रिकेट प्रेमियों में उत्साह देखा जा सकता है। लेकिन एक सवाल सभी के मन में आ रहा है कि इस सीरीज के मैच किस समय पर आएंगे। यानी हम भारत में इन मैचों को किस समय पर देख सकेंगे। तो चलिए जानते हैं।

जानिए भारत में किस समय पर देख सकेंगे?

बता दें कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जाने वाली इस 5 टेस्ट मैचों की सीरीज के आखिरी तीन मुकाबले आपको सुबह जल्दी देखने को मिलेंगे। समय की बात की जाए तो भारतीय समय अनुसार यह सुबह 5 बजे से शुरू हो जाएंगे। हालांकि तीसरा टेस्ट मैच सुबह 5. 30 बजे शुरू होने वाला है। जबकि शुरूआती दो मुकाबले की बात की जाए तो यह दोनों अलग अलग समय पर खेले जाएंगे। पहला मुकाबला सुबह 7:50 बजे से शुरू होगा। वहीं दूसरा मुकाबला सुबह 9:30 बजे से शुरू होगा।

कब और कहां खेले जाएंगे पांचो मुकाबले?

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जाने वाली बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में हमेशा से ही पिच बहुत महत्त्व रखती है। दरअसल ऑस्ट्रेलिया के मैदान पर हमेशा से टेस्ट के शानदार मैच देखने को मिलते हैं। ऐसे में यह महत्वपूर्ण हो जाता है कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाले यह मुकाबले कहां खेले जाएंगे। बता दें कि दोनों टीमों के बीच पहला मुकाबला 22 से 26 नवंबर तक पर्थ में खेला जाएगा। जबकि दूसरा मुकाबला 06 से 10 दिसंबर के बीच एडिलेड में खेला जाएगा। वहीं तीसरा 14 से 18 दिसंबर तक ब्रिस्बेन में खेला जाएगा। चौथा मुकाबला 26 से 30 दिसंबर के बीच मेलबर्न में खेला जाएगा। वहीं अंतिम मुकाबला 3 से 07 जनवरी के बीच सिडनी में खेला जाएगा।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev
Follow Us :GoogleNews