Virat Kohli: आखिर क्यों ट्विटर पर ट्रेंड हो रहा है #विराट कोहली

Virat Kohli: आखिर क्यों ट्विटर पर ट्रेंड हो रहा है #विराट कोहली

Virat Kohli : क्रिकेटर्स के लिए फैंस की दीवानगी कोई नई बात नहीं है। बात करें 1983 की या 2023 की, फैंस के लिए कुछ नहीं बदला, बदला है तो सिर्फ क्रिकेटर का नाम। पहले पूरा स्टेडियम सचिन–सचिन के नारों से गूंज उठता था। आज वही स्टेडियम धोनी–धोनी और कोहली–कोहली के नाम से गूंज उठता है। IPL के बाद दीवानगी की सरहदें भी पूरी तरह खत्म हो चुकी है। आज भारत में जितने फैंस एबी डिविलियर्स और डेविड वॉर्नर के हैं, शायद ही उसका अंदाज़ लगाया जा सकता है।

ऐसा ही कुछ देखने को मिल रहा है IPL 2023 में जहां कल कई दिनों बाद आरसीबी टीम की कप्तानी विराट कोहली ने की और उनके फैंस की खुशी के ठिकाने ना रहे। फैंस की खुशी तब चौगुनी हो गई जब RCB ने यह मैच जीत लिया। इसके बाद तो मानो ट्विटर पर कोहली के फैंस ने तारीफों का समंदर ही बहा दिया। कई फैंस ने तो यहां तक लिख दिया की कोहली को ही RCB का परमानेंट कप्तान बनाया जाए।

गौर करने वाली बात यह भी रही कि आईपीएल में बतौर कप्तान कोहली एकमात्र ऐसे कप्तान हैं, जिनका विनिंग परसेंटेज 100 परसेंट है। इसके साथ ही कोहली ने बतौर कप्तान आईपीएल में अपने 6500 रन कल के मैच में पूरे किए, जो अपने आप में ही एक रिकॉर्ड है। पंजाब के खिलाफ खेलते हुए कोहली ने बेहतरीन अर्धशतकीय पारी का नजारा दिखाया, तो वहीं सिराज ने अपनी गेंदबाजी के दम पर पूरा मैच आरसीबी की झोली में डाल दिया। बतौर कप्तान यह कोहली की 41वां अर्धशतक था, जो आईपीएल के इतिहास में किसी भी कप्तान द्वारा सबसे ज्यादा है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews