वर्ल्ड कप 2026 से पहले इंदौर में होगा भारत और न्यूजीलैंड के बीच बड़ा मुकाबला, यह रही तारिख और समय

टीम इंडिया जनवरी 2026 में न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 टी20 और 3 वनडे मैच खेलेगी। यह पूरी सीरीज वर्ल्ड कप 2026 से पहले भारत की तैयारियों के लिए बेहद अहम मानी जा रही है। BCCI ने 8 शहरों को मैच होस्ट करने की जिम्मेदारी दी है। पहला मुकाबला 11 जनवरी को बड़ौदा में खेला जाएगा।
World Cup 2026

BCCI ने 2026 में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप से ठीक पहले न्यूजीलैंड के भारत दौरे का ऐलान कर दिया है। इस दौरे में भारत और न्यूजीलैंड के बीच 3 वनडे और 5 टी20 मैच खेले जाएंगे। वनडे सीरीज 11 से 18 जनवरी तक चलेगी, जबकि टी20 मुकाबले 21 जनवरी से 31 जनवरी के बीच होंगे। सभी मैच अलग-अलग शहरों में होंगे, जिससे देश भर के क्रिकेट फैंस को रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे। इस सीरीज के बाद भारत और श्रीलंका मिलकर वर्ल्ड कप की मेजबानी करेंगे, इसलिए यह मुकाबले भारत की तैयारियों के लिहाज से काफी अहम होंगे।

दरअसल BCCI ने न्यूजीलैंड सीरीज के शेड्यूल में कुल 8 शहरों को शामिल किया है। वनडे मुकाबले बड़ौदा, राजकोट और इंदौर में होंगे। इन सभी मैचों की शुरुआत दोपहर 1:30 बजे से होगी। वहीं टी20 मैच नागपुर, रायपुर, गुवाहाटी, वाइजैक और त्रिवेंद्रम में खेले जाएंगे, जो शाम 7 बजे शुरू होंगे।

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे शेड्यूल इस प्रकार रहेगा:

11 जनवरी 2026 – बड़ौदा

14 जनवरी 2026 – राजकोट

18 जनवरी 2026 – इंदौर

न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 शेड्यूल इस प्रकार रहेगा:

21 जनवरी 2026 – नागपुर

23 जनवरी 2026 – रायपुर

25 जनवरी 2026 – गुवाहाटी

28 जनवरी 2026 – वाइजैक

31 जनवरी 2026 – त्रिवेंद्रम

वर्ल्ड कप से पहले टीम में जगह बनाने का बड़ा मौका

दरअसल हर मैच भारतीय दर्शकों के लिए एक खास मौका होगा क्योंकि यह वर्ल्ड कप से पहले भारत की संभावित टीम और रणनीति का रिहर्सल ही होगा। ऐसे में खिलाड़ियों के लिए भी यह सीरीज वर्ल्ड कप में जगह बनाने का आखिरी बड़ा मौका मानी जा रही है। वहीं न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के अलावा भारत का घरेलू क्रिकेट शेड्यूल इस बार बेहद व्यस्त रहने वाला है। टीम इंडिया इस साल वेस्टइंडीज के खिलाफ 2 टेस्ट, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ व्हाइट बॉल सीरीज और साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीनों फॉर्मेट में भिड़ेगी।

कैसा रहेगा भारत का यह साल?

बता दें कि अभी टीम इंग्लैंड टूर पर है, जहां 20 जून से 5 टेस्ट मैचों की सीरीज शुरू होनी है। इसके बाद टीम को बांग्लादेश और एशिया कप में हिस्सा लेना है। अक्टूबर में भारत अहमदाबाद और दिल्ली में वेस्टइंडीज के खिलाफ 2 टेस्ट मैच खेलेगा। यानी टीम इंडिया के पास अगले वर्ल्ड कप से पहले खुद को परखने और तैयार करने के लिए कई बड़े मौके हैं। इन सभी मुकाबलों से चयनकर्ताओं को खिलाड़ियों के प्रदर्शन का आंकलन करने का मौका मिलेगा और टीम का कॉम्बिनेशन भी बेहतर ढंग से तय हो सकेगा।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews