WPL 2023 Dates: मार्च में होगा महिला प्रीमियर लीग का आयोजन, तारीखों का हुआ ऐलान, पढ़ें पूरी खबर

WPL 2023 Dates: मार्च में होगा महिला प्रीमियर लीग का आयोजन, तारीखों का हुआ ऐलान, पढ़ें पूरी खबर

WPL 2023 Dates: लंबे समय से महिला प्रीमियर लीग की चर्चा हो रही है। खिलाड़ियों के ऑक्शन तारीख में बार-बार बदलाव भी हुए। इसी बीच आईपीएल के चेयरमैन अरुण धूमल ने टूर्नामेंट की तारीख का ऐलान कर दिया है है। पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक 4 मार्च से 26 मार्च तक महिला खिलाड़ियों की टीम आपस में एक-दूसरे से टकराएंगी। वहीं 13 फरवरी 2023 की तारीख को ऑक्शन के लिए फाइनल कर दिया गया है।

इन टीमों के बीच होगा पहला मैच

मैच का आयोजन Brabourne स्टेडियम और डीवाई पाटिल स्टेडियम द्वारा किया जाएगा। डब्ल्यूपीएल 2023 में कुल 22 मैचों का आयोजन होगा। 21 मार्च को लीग स्टेज का समापन होगा। वहीं 24 मार्च को एलिमिनेटर राउन्ड और 26 मार्च और फाइनल मैच होगा। रिपोर्ट के मुताबिक पहला मैच गुजरात गाइनट्स और मुंबई इंडियंस के बीच होगा।

1500 खिलाड़ियों ने मेगा ऑक्शन के करवाया रजिस्ट्रेशन

बीसीसीआई के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर हेमंग अमीन द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक इस सप्ताह के खत्म होने से पहले नीलामी के लिए चुने गए खिलाड़ियों की लिस्ट जारी हो सकती है। बता दें की डब्ल्यूपीएल दुनिया में दूसरा सबसे बड़ा टी20 लीग है। पहले स्थान पर आईपीएल है। विमेंस प्रीमियर लीग के पहले मेगा ऑक्शन का हिस्सा बनने के लिए करीब 1500 महिला खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन करवाया है। जिसमें से 90 खिलाड़ियों की बोली ऑक्शन के दौरान लगी जाएगी। इस लीग की 5 फ्रेंचाइजी कुल 4669.99 करोड़ रुपये में बेची गई है। डब्ल्यूपीएल लीग का मीडिया अधिकार वॉयकॉम 18 से कुल 951 करोड़ रुपये में खरीदा है। 2023-2027 तक कंपनी मैच को प्रसारित कर पाएगी।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews