WTC Final 2023: टीम इंडिया ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल किया क्वालीफाई, अब होगा ऑस्ट्रेलिया से मुकाबला

WTC FINAL

WTC Final 2023 : भारतीय क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, टीम इंडिया ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2023 के फाइनल में पहुंचने का मौका हासिल कर लिया है जो कि भारत के लिए बड़ी खुशखबरी है। बता दें कि WTC के पहले संस्करण में रनर अप रही भारतीय टीम लगातार दूसरी बार अब फाइनल में पहुंची है। जिसका फाइनल मैच अब 7 जून को खेला जाएगा। इस दौरान भारत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलेगा।

दूसरी बार फाइनल में पहुंची टीम

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के पहले संस्करण में रनर अप रही भारतीय टीम लगातार दूसरी बार अब फाइनल में पहुंची है। 7 जून 2023 से इस बार फाइनल मुकाबला खेला जाएगा जिसमें भारत के सामने होगी ऑस्ट्रेलिया की चुनोती। इससे पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम ने इंदौर टेस्ट में जीत दर्ज करते हुए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बनाई थी। वहीं, अब रोहित शर्मा की अगुआई वाली टीम इंडिया इतिहास रचने की तैयारी में जुट गई है। न्यूजीलैंड ने अपने अंतिम टेस्ट मैच में बांग्लादेश को हराकर भारत की फाइनल में पहुंचने में मदद की है। टीम इंडिया ने इस सीजन में कुछ लगातार अच्छे प्रदर्शन किए हैं। बता दें कि इसके पहले संस्करण के फाइनल में विराट कोहली की अगुवाई में टीम इंडिया को न्यूजीलैंड को हराया था।

वहीं, ICC ने अपने ट्वीटर ऑफिशियल अकांउट से इस बात की जानकारी शेयर करते हुए लिखा कि, “भारत ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया है! वे #WTC23 गदा के लिए द ओवल में ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेंगे!”

भारत की क्रिकेट टीम फाइनल में पहुंचने के लिए क्वालीफाई कर चुकी है और टीम में कुछ अच्छे खिलाड़ी हैं जो इस बात को दर्शाते हैं कि वह फाइनल में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए तैयार है। प्वाइंट टेबल की बात करें तो भारत अभी 60.29 विनिंग पर्सेंट के साथ दूसरे स्थान पर है। वहीं, साउथ अफ्रीका 55.56 पर्सेंट के साथ तीसरे स्थान पर है जबकि श्रीलंका चौथे स्थान पर मौजूद है।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews