Hindi News

WTC के पॉइंट्स टेबल में बड़ा उलटफेर, इस टीम को हुआ बड़ा नुकसान, यहां जानें भारत का हाल

Written by:Rishabh Namdev
Published:
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के नए सर्कल में इस समय ऑस्ट्रेलिया पहले स्थान पर मौजूद है। दूसरे स्थान पर श्रीलंका ने कब्जा जमा रखा है, जबकि तीसरे पर इंग्लैंड की टीम पहुंच गई है और चौथे स्थान पर भारतीय टीम मौजूद है। इन टीमों को जीत प्रतिशत के हिसाब से पॉइंट्स टेबल में जगह मिली है।
WTC के पॉइंट्स टेबल में बड़ा उलटफेर, इस टीम को हुआ बड़ा नुकसान, यहां जानें भारत का हाल

भारत को तीसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड के खिलाफ करारी हार का सामना करना पड़ा, लेकिन इंग्लैंड की टीम को इस जीत के बावजूद भी परेशानियों से जूझना पड़ रहा है। दरअसल, पहले स्लो ओवर रेट के चलते टीम के कप्तान बेन स्टोक्स पर फाइन लगा था, वहीं अब टीम को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के पॉइंट्स टेबल में भी बड़ा नुकसान झेलना पड़ा है। यानी भारत से जीतने के बाद भी इंग्लैंड को दो बड़े झटके लगे हैं। चलिए जानते हैं कि इस समय वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के पॉइंट्स टेबल में इंग्लैंड किस नंबर पर स्थित है।

हालांकि, इससे पहले भारत की स्थिति को भी समझना जरूरी है। भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए तीन मुकाबलों में से सिर्फ एक मुकाबला जीता है। भारत को दो मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है। लिहाजा भारत के लिए अब वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के आने वाले मुकाबले बेहद ही महत्वपूर्ण हो गए हैं। इंग्लैंड के खिलाफ बचे हुए दोनों मुकाबले भारतीय टीम को जीतना जरूरी है, वरना टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के पॉइंट्स टेबल में पीछे रह जाएगी।

क्यों हुआ इंग्लैंड को इतना बड़ा नुकसान?

दरअसल, भारत से जीत के बाद भी इंग्लैंड की टीम को बड़ा झटका लगा। स्लो ओवर रेट के चलते न सिर्फ बेन स्टोक्स पर फाइन लगा बल्कि टीम के दो महत्वपूर्ण अंक भी काटे गए, जिसके चलते वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के नए सर्कल में इंग्लैंड को नुकसान हुआ है। अब इंग्लैंड की टीम एक और पोजीशन नीचे खिसक गई है, जिसके चलते अब वह तीसरे स्थान पर आ चुकी है। पहले इंग्लैंड की टीम ने जीत दर्ज कर दूसरे स्थान पर कब्जा जमा लिया था, लेकिन अब यह खामियां यानी स्लो ओवर रेट के चलते भुगतना पड़ा है। वहीं दूसरी ओर, इंग्लैंड टीम के कप्तान बेन स्टोक्स को लॉस्ट टेस्ट में मैच फीस का 10% जुर्माना लगाया गया था।

भारत का जीत प्रतिशत कितना है?

वहीं वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के पॉइंट्स टेबल पर नजर डाली जाए तो इंग्लैंड के दो पॉइंट्स काटने से श्रीलंका को बड़ा फायदा मिला है। दरअसल, इंग्लैंड के अब कुल 24 अंक से घटकर 22 अंक हो गए हैं। इंग्लैंड का जीत प्रतिशत 66.67% से घटकर अब 61.11% पर आ गया है। इससे श्रीलंका को बेहद ही फायदा हुआ है। श्रीलंका का जीत प्रतिशत 66.67% है, जिसके चलते अब वह इंग्लैंड को पीछे छोड़कर दूसरे स्थान पर कब्जा जमा चुकी है। वहीं भारतीय टीम पर नजर डाली जाए तो इस समय भारतीय टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के नए सर्कल में चौथे स्थान पर मौजूद है। भारत का जीत प्रतिशत मात्र 33.33% का है। बता दें कि इस समय वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के पॉइंट्स टेबल पर ऑस्ट्रेलिया ने कब्जा जमाया है। ऑस्ट्रेलिया ने 100% जीत प्रतिशत के साथ पहले नंबर पर कब्जा कर रखा है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev
Follow Us :GoogleNews