हैदराबाद के स्कूल में बच्चे को मिला कलमा पढ़ने का होमवर्क, जमकर मचा बवाल

हैदराबाद के एक स्कूल में बच्चे को होमवर्क में कलमा और फातिहा पढ़ कर आने का होमवर्क दिया गया। माता पिता के विरोध के बाद मामला गरमा गया है।
Hyderabad

तेलंगाना के हैदराबाद से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। दरअसल यहां एक प्राइवेट स्कूल में दूसरी कक्षा में पढ़ने वाले स्टूडेंट के माता-पिता ने ये आरोप लगाया है कि उनके 6 साल के बेटे को होमवर्क में इस्लामिक प्रार्थनाएं सीखकर आने को बोला गया है।

परिवार का कहना है कि बच्चे को डायरी में लिखी होमवर्क की जानकारी में पहला और दूसरा कलमा पढ़ने के निर्देश दिए गए हैं। इस बात पर जमकर विवाद खड़ा हो गया है और आधिकारिक जांच की मांग की जा रही है।

बच्चे को मिला इस्लामिक प्रार्थना का होमवर्क

परिवार का कहना है कि जब बच्चा घर लौटा तो उसकी होमवर्क डायरी में पहला और दूसरा कलमा और फातिहा पढ़ने के बारे में लिखा हुआ था। इसके बाद माता-पिता स्कूल मैनेजमेंट के पास पहुंचे और सवाल किया कि किसी भी छात्र को धार्मिक शिक्षा में भाग लेने के लिए मजबूर नहीं किया जाना चाहिए, जो उनके धर्म की नहीं है।

पहले भी लिखने का आरोप

बच्चों के परिवार का कहना है कि इसके पहले भी डायरी में इस तरह की बातें लिखी गई थी जिन्हें बाद में हटाया गया था। उनका कहना है कि स्कूल ने असाइनमेंट में सभी छात्रों के लिए इसे एक जरूरी धार्मिक गतिविधि बताया था लेकिन बाद में यह कहा गया कि यह गलती से लिखा गया था। एक वीडियो के सामने आया है जिसमें महिला स्कूल के स्टाफ से सवाल करती नजर आ रही है कि आखिरकार बच्चों की डायरी में यह सब क्यों लिखा गया है और अगर इस्लामी प्रार्थनाओं के बारे में लिखा गया है तो क्या भगवद गीता के बारे में भी लिखेंगे। वीडियो में स्कूल स्टाफ उनकी बातों को नजरअंदाज करता दिखाई दे रहा है।

शिक्षिका को किया सस्पेंड

यह मामला जैसा ही सामने आया बच्चों के परिवार के साथ राजनीति से जुड़े हुए लोगों ने भी स्कूल के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वहीं मुद्दा गरमाने के बाद स्कूल ने बच्चे को होमवर्क देने वाली शिक्षिका को नौकरी से निकाल दिया है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews