WhatsApp पर आ रहे हैं 2 नए फीचर्स, स्टेटस और चैट बॉक्स दोनों में होगा बदलाव, बढ़ेगी सुरक्षा

WhatsApp पर आ रहे हैं 2 नए फीचर्स, स्टेटस और चैट बॉक्स दोनों में होगा बदलाव, बढ़ेगी सुरक्षा

New Features: यूजर्स की सुरक्षा और सुविधाओं का ख्याल रखते हुए WhatsApp अक्सर नए-नए अपडेट्स और फीचर्स लाता रहता है। बहुत जल्द चैटिंग प्लेटफॉर्म पर नए फीचर्स मिलने वाले है। अब तक नए कई अपडेट्स आ भी चुके हैं। कंपनी फिलहाल दो नए फीचर्स की टेस्टिंग कर रही है। जिसमें से एक स्टेटस से जुड़ा है। WABetaInfo की रिपोर्ट के मुताबिक इन दोनों फीचर्स की टेस्टिंग के बहुत व्हाट्सऐप पर नई सुविधाओं को रॉल आउट किया जाएगा।

स्टेटस पर लगा पाएंगे वॉयस नोट

बहुत जल्द यूजर्स को व्हाट्सऐप स्टेटस वॉयस नोट लगाने की सुविधा मिलेगी। इस फीचर्स के जरिए वीडियो फाइल की तरह ही ऑडियो फाइल भी स्टेटस के रूप में शेयर करना आसान होगा। यह सुविधा कुछ चुनिंदा एंड्रॉयड बीटा यूजर्स के लिए रॉल आउट होगा। आप जैसे ही स्टेटस करेंगे पेज पर आपको वॉयस नोट अपलोड करने का ऑप्शन भी दिखेगा। हालांकि केवल 30 सेकेंड के वॉयस नोट को लगाने की अनुमति रहेगी। यह फीचर एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड होगा। साथ ही यूजर्स अपनी मर्जी से व्यूर्स को चुन पाएंगे।

आ रहा है ब्लॉक शॉर्टकट फीचर

बहुत जल्द इस मैसेजिंग प्लेटफॉर्म पर चैट लिस्ट और नोटिफिकेशन में ही किसी को भी ब्लॉक करने का ऑप्शन मिलेगा। WABetaInfo के मुताबिक वर्तमान में इसकी टेस्टिंग चल रही है। वहीं कुछ बीटा यूजर्स के लिए यह उपलब्ध भी हो चुका है। ब्लॉक शॉर्टकट फीचर के जरिए यूजर्स बिना चैट बॉक्स के अंदर जाए किसी भी अन्य यूजर्स को ब्लॉक कर सकता है। प्लेटफॉर्म पर ब्लॉक करने के लिए दो तरीके होंगे। नोटिफिकेशन के अंदर ही किसी कॉन्टैक्ट को ब्लॉक कर पाएंगे। गूगल प्लेस्टोर पर कुछ यूजर्स के लिए इसकी अपडेट भी मिल रही है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews