WhatsApp पर आए 2 नए फीचर्स, बदल जाएगा चैटिंग का तरीका, यूजर्स क्रीएट कर पाएंगे Polls, जानें डीटेल

whatsapp-icon-6953523_1280

टेक्नोलॉजी, डेस्क रिपोर्ट। इस साल WhatsApp अपने कई नए फीचर्स पर काम रहा है। अब तक कई शानदार फीचर्स रोल आउट भी हो चुके हैं। हाल ही में WhatsApp ने Avatar फीचर को शुरू कर दिया है। वहीं अब एक नया फीचर भी देखने को मिल रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक मेटा के स्वामितत्व वाले चैटिंग प्लेटफॉर्म पर वन-टू-वन चैट्स से पोल क्रीएट करने की सुविधा शुरू करने जा रहा है। आइए जानें WhatsApp के दोनों ही नए फीचर्स की डिटेल्स।

यह भी पढ़े…धनतेरस पर मिली पेट्रोल-डीजल में राहत, MP में सस्ता हुआ ईंधन, इतने घट गए दाम, जानें ताजा भाव

अवतार की लगाए प्रोफाइल पिक्चर

WABetaInfo के मुताबिक WhatsApp ने अपने अवतार फीचर को कुछ चुनिंदा यूजर्स के लिए एक्टिव कर दिया हैं। इस फीचर के तहत यूजर्स अपने प्रोफाइल पिक्चर की जगह अपना अवतार लगा सकते हैं। इस फीचर की टेस्टिंग की खबरें बहुत पहले भी सामने आ चुकी है। WABetaInfo ने स्क्रीन शॉट शेयर करते हुए इस बात की जानकारी दी है। चैट बॉक्स में अवतार स्टिकर्स के ऑप्शन दिख रहे हैं। बहुत जल्द WhatsApp अपने इस फीचर को टेस्टिंग के बाद ग्लोबल लेवल पर रोल आउट कर सकता।

वन-टू-वन चैट से क्रीएट करें पॉल्स

WhatsApp बहुत जल्द वन-टू-चैट से पॉल्स क्रीएट करने की सुविधा शुरू कर सकता है। WABetaInfo ने मुताबिक इस फीचर पर टेस्टिंग चल रही हैं। यह फीचर अभी कुछ लकी यूजर्स के लिए ही होगा। इस फीचर के तहत यूजर्स चैटिंग एप पर आसानी से पोल क्रीएट करके अपने फ़्रेंड्स और फैमिली को शेयर कर पाएंगे। इस फीचर को शुरू करने के लिए एंड्रॉयड यूजर्स को गूगल प्लेस्टोर पर जाकर जाकर WhatsApp के लेटेस्ट वर्ज़न को डाउनलोड करना होगा।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews