WhatsApp पर जल्द मिलेंगे 2 नए फीचर्स, बदल गया Layout, यूजर्स iPad से लिंक कर पाएंगे अपना अकाउंट, जानें डीटेल

WhatsApp पर जल्द मिलेंगे 2 नए फीचर्स, बदल गया Layout, यूजर्स iPad से लिंक कर पाएंगे अपना अकाउंट, जानें डीटेल

WhatsApp New Features: व्हाट्सऐप ने नया बीटा अपडेट रॉल आउट कर दिया है, ऐप के लेआउट में बदलाव बदलाव किया है। यूजर्स अपने चैट और अन्य टैब्स को आसानी से मेन विंडो में देख पायेगे। वहीं जल्द ही एंड-टू-एंड मैसेजिंग प्लेटफ़ॉर्म पर दो नए फीचर्स मिलने वाले हैं, जिसकी टेस्टिंग जारी है। आइए इनके बारे में विस्तार से जानें-

लेआउट में हुआ ये बदलाव

ऐप के लेटेस्ट बीटा वर्ज़न यूजर्स को चैट्स, कॉल और कॉम्यूनिटी का ऑप्शन ऊपर नहीं बल्कि नीचे के हिस्से में मिलेगा। बाकी कोई भी बदलाव नहीं किया गया है। बता दें कि iOS यूजर्स पहले से ऐसे इंटरफेस का इस्तेमाल कर रहे हैं। लेकिन अब कुछ चुनिंदा एंड्रॉयड यूजर्स भी नए लेआउट का लाभ उठा पाएंगे।

ग्रुप चैट में दिखेगा प्रोफाइल आइकन

रिपोर्ट के मुताबिक व्हाट्सऐप जल्द ही ग्रुप चैट में प्रोफाइल आइकन का फीचर रॉल आउट कर सकता है। इस फीचर के तहत यूजर्स आसानी में ग्रुप में शामिल सदस्यों की पहचान कर पाएंगे। सबसे पहले यह सुविधा कुछ बीटा टेस्टर्स के लिए शुरू होगी, उसके बाद ही अन्य एंड्रॉयड यूजर्स के लिए फीचर को उपलब्ध किया जाएगा।

iPad से लिंक कर पाएंगे अकाउंट

हाल ही व्हाट्सऐप ने एक अकाउंट से 4 अलग-अलग डिवाइसेस को जोड़ने का फीचर लॉन्च किया है। जल्द ही यूजर्स अकाउंट को iPad से जोड़ने का विकल्प भी मिलेगा, इसकी टेस्टिंग जारो है। इस अपडेट को फिलहाल व्हाट्सऐप बीटा 2.23.12.12 वर्जन में स्पॉट किया गया है।’

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews