25 साल का हुआ Google, जानें कैसे बना दुनिया का सबसे बड़ा सर्च इंजन

Google

Google Birthday: 27 सितंबर के दिन आज गूगल अपना 25वां जन्मदिन मना रहा है। अपने इस खास पल को और भी बेहतर बनाने के लिए कंपनी ने अपना Doodle बर्थ एनिवर्सरी के नाम किया है। यह बात तो सभी जानते हैं कि शीर्ष पर पहुंचने के लिए वर्षों की कड़ी मेहनत होती है। गूगल की 25 सालों की मेहनत के चलते ही आज वह यह सफलता हासिल कर पाया है और आज हम आपको इसके सफर के बारे में बताते हैं।

कैसा है Google का Doodle

गूगल ने आज अपना जो डूडल बनाया है वह वैसे तो काफी साधारण सा है लेकिन इसमें OO की जगह 25 लिखा हुआ है। जब आप इस पर क्लिक करेंगे तो एक पेज खुलेगा जहां आपको कंपनी की सारी जानकारी देखने को मिलेगी। बर्थडे के सेलिब्रेशन के लिए गूगल ने स्क्रॉल डाउन करने पर एक पॉपर बटन भी दिया है, जिस पर क्लिक करते ही रंग-बिरंगे पेपर स्क्रीन पर दिखाई देंगे।

ऐसी थी शुरुआत

90 के दशक में स्टैनफोर्ड कंप्यूटर विज्ञान के कार्यक्रम में दो डॉक्टरेट छात्रों सर्गे ब्रिन और लैरी पेज की मुलाकात हुई जो वर्ल्ड वाइड वेब को आसान बनाना चाहते थे और एक जैसा सोचते थे। एक दूसरे से मिलने के बाद इन दोनों ने एक सर्च इंजन के प्रोटोटाइप पर काम शुरू किया। आपको जानकर हैरानी होगी लेकिन इन्होंने अपना पहला ऑफिस किराए के गराज में शुरू किया था। इसके बाद 1998 में Google Inc अस्तित्व में आया। इन दोनों ने किसी भी सवाल का जवाब देने वाले इस सर्च इंजन को लॉन्च करने से पहले Backrub नाम दिया था, जिसे बाद में गूगल कर दिया गया।

25 सालों में सफलता का शिखर

एक छोटे से गराज से शुरुआत करने के बाद दिन प्रतिदिन कई तरह के बदलाव करते हुए गूगल को बेहतर से बेहतरीन सर्च इंजन बनाने के प्रयास लगातार किए जाते रहे। 25 सालों के सफर में गूगल कई छोटे-बड़े बदलावों से गुजरा और आज इसकी गिनती दुनिया की टॉप टेक कंपनियों में होती है। एक क्लिक में सारी जानकारी देने वाला यह सर्च इंजन आज लोगों के जनजीवन का सबसे जरूरी और उपयोगी हिस्सा बन चुका है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews