WhatsApp पर जल्द आएंगे 3 कमाल के फीचर्स, कोई नहीं ले पाएगा मैसेज का स्क्रीनशॉट, जानें डिटेल्स

WhatsApp पर जल्द आएंगे 3 कमाल के फीचर्स, कोई नहीं ले पाएगा मैसेज का स्क्रीनशॉट, जानें डिटेल्स

टेक्नोलॉजी, डेस्क रिपोर्ट। बहुत जल्द WhatsApp पर कई नए फीचर्स आने वाले हैं। आजकल व्हाट्सऐप प्रसिद्ध सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म में से एक बन चुका है। कंपनी भी अक्सर नए-नए अपडेट लाता रहता है, ताकि यूजर्स का अनुभव बेहतर हो पाए। इस बार भी कंपनी कुछ नया और बेहतरीन फीचर लेकर आ चुका है। इस नए फीचर के तहत यूजर्स इमेज की स्क्रीनशॉट नहीं ले पाएंगे।

दरअसल, यह फीचर View Once के लिए लाया जा रहा है, जिसे हाल ही में कंपनी ने लॉन्च किया था। View Once एक ऐसा फीचर है जिसमें इमेज या वीडियो को सिर्फ एक बार देखा जा सकता है। लेकिन इसमें भी एक कमी यह है की दूसरे यूजर्स View Once में भेजे गए मैसेज की स्क्रीनशॉट ले लेते हैं। लेकिन बहुत जल्द WhatsApp ऐसा फीचर ला रहा है, जिसके जरिए यूजर्स स्क्रीनशॉट ब्लॉकर को ऐक्टिव कर पाएंगे।

यह भी पढ़े… Redmi 11 Prime 5G और Redmi A1 की जल्द होगी मार्केट में एंट्री, दोनों होंगे बजट स्मार्टफोन्स, इतनी होगी कीमत

बता दें की ऐसा फीचर स्नैपचैट और टेलीग्राम में फिलहाल उपलब्ध होता है। कंपनी ने इस फीचर का ऐलान कर दिया है, कुछ समय में यह फीचर आपको अपने WhatsApp में नजर आ सकता है। रिपोर्ट की माने तो यह फीचर इस महीने के आखिरी में दिख सकता है। वहीं WhatsApp फिलहाल ग्रुप पार्टीसीपेंट्स के कुछ फीचर पर भी काम कर रहा है। साथ ही WhatsApp  ऑनलाइन स्टेटस हाइडिंग फीचर भी काम कर रहा है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews