Twitter पर मिलेंगे 3 नए फीचर्स, यूजर्स घर बैठे कमा सकेंगे पैसा, जॉब सर्च करना होगा आसान, पढ़ें पूरी खबर

Twitter पर मिलेंगे 3 नए फीचर्स, यूजर्स घर बैठे कमा सकेंगे पैसा, जॉब सर्च करना होगा आसान, पढ़ें पूरी खबर

Twitter New Features: ट्विटर पर लगातार बदलाव हो रहे हैं। माइक्रो ब्लॉगिंग साइट का लोगो भी अब बदल चुका है। ऐप का डिस्क्रिप्शन भी पहले से अलग हो चुका है। इतना ही नहीं अब “Tweet” का नाम भी बदलकर “Post” होने जा रहा है। हालांकि अब तक इस संबंध में कोई भी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। इसके अलावा ट्विटर उर्फ “X” पर कई नए फीचर्स भी मिलने वाले हैं। जिनमें से सबसे खास “एड रेवेन्यू शेयरिंग (Ad Revenue Sharing)” फीचर है।

इस फीचर के जरिए कमाएं पैसा

अब आप सोच रहे होंगे की आखिर यह फीचर खास क्यों हैं? दरअसल, एड रेवेन्यू शेयरिंग फीचर के तहत यूजर्स घर बैठे पैसे कमा सकते हैं। हालांकि इसे अप्लाई करने के लिए कुछ शर्तों को पूरा करना जरूरी होगा। इस सुविधा के जरिए यूजर्स को ट्वीट में दिखने वाले ऐड्स से पैसे आएंगे, कंपनी उसका एक हिस्सा क्रीऐटर्स के साथ साझा करेगी। इसका लाभ उठाने के लिए वेरीफाइड यूजर्स के पास 1.5 करोड़ इंप्रेशण पोस्ट और 500 फॉलोअर्स होना जरूरी होगा। साथ ही पेमेंट क्लेंम करने के लिए स्ट्राइप अकाउंट (पेमेंट सर्विस प्रवाइडर) की जरूरत भी पड़ेगी। यूजर्स को ऐड्स रेवेन्यू शेयरिंग और क्रीऐटर सब्स्क्रिप्शन दोनों के लिए अप्लाई करना होगा।

जल्द मिलेगा जॉब लिस्टिंग फीचर

ट्विटर यूजर “Nima Owji” के मुताबिक कंपनी नए “Job Hiring” फीचर पर काम कर रहा है। इस फीचर के तहत वेरीफाइड ऑर्गनाइजेशन को अपने प्रोफाइल पर जॉब लिस्टिंग करने की सुविधा मिलेगी। यूजर्स आसानी से किसी भी संस्थान के प्रोफाइल पर जाकर नौकरी के लिए आवेदन कर पाएंगे।

मिल सकता है ऑडियो-वीडियो कॉल का फीचर

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक माइक्रो ब्लॉगिंग वेबसाइट पर जल्द ही ऑडियो और वीडियो कॉल की सुविधा उपलब्ध हो सकती है। फिलहाल, कंपनी ने इसपर काम कर रहा है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews