WhatsApp पर जल्द मिलेंगे 3 नए फीचर्स, फोन नंबर की जगह दिखेगा Username, यहाँ जानें डीटेल

WhatsApp पर जल्द मिलेंगे 3 नए फीचर्स, फोन नंबर की जगह दिखेगा Username, यहाँ जानें डीटेल

WhatsApp New Feature: मेटा के अंतर्गत आने वाला मैसेजिंग प्लेटफ़ॉर्म व्हाट्सऐप अक्सर यूजर्स के लिए अनुभव को और भी बेहतरीन बनाने के लिए नए-नए फीचर्स लाता रहता है। साथ ही इनके जरिए सुरक्षा को भी मजबूत बनाने का दावा करता है। साल 2023 की शुरुआत से ही एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड चैटिंग प्लेटफ़ॉर्म पर कई बदलाव हुए हैं। कंपनी कई अपडेट्स लाने की तैयारी है। जिनकी टेस्टिंग अभी चल रही है।

फोन नंबर की जगह लेगा यूजरनेम

गूगल प्ले बीटा प्रोग्राम के साथ व्हाट्सऐप नया अपडेट लाने वाला है। यह नया फीचर “Push name within the chat list” वर्ज़न 2.23.5.12 के लिए उपलब्ध होगा। इसके तहत फोन नंबर की जगह यूजरनेम दिखेगा। यदि कोई भी नया कॉन्टैक्ट ग्रुप में एड होगा। तो फोन नंबर के साथ पुश नेम को अन्य यूजर्स ग्रुप में देख पाएंगे। इससे आसानी से बिना सेव किये भी यूजर्स की पहचान का पता लगाया जा सकता है। WabetaInfo के मुताबिक यह फीचर्स पहली बार एंड्रॉयड वर्ज़न 2.22.25 पर अपडेट होने वाल है। इसका मतलब यह कि बहुत जल्द फोन नंबर की जगह यूजर्स का नमं लेगा।

ग्रुप एडमिन के हाथ में होगा कंट्रोल

बहुत जल्द व्हाट्सऐप पर “अप्रूव न्यू पार्टिसीपेंट” का फीचर आ सकता है। यह iOS और एंड्रॉयड दोनों यूजर्स के लिए रॉल आउट किया जाएगा। इस फीचर के तहत ग्रुप एडमिन ग्रुप के अंदर किसी को मेम्बर की एंट्री के लिए जिम्मेदार होंगे। इन्वाइट लिंक के जरिए एड होने यूजर्स को भी ग्रुप एडमिनिस्ट्रेशन की जरूरत पड़ेगी। फिलहाल, इसकी टेस्टिंग चल रही है। इस फीचर के जरिए एडमिन को अधिक मेम्बर को ग्रुप में एंट्री देने से रोकने में मदद करेगा।

साइलेंस Unknown callers

WabetaInfo के मुताबिक फिलहाल व्हाट्सएप “Silence Unknown Callers” के फीचर पर काम कर रहा है। इस फीचर के तहत यूजर्स को अनजान नंबर लप म्यूट करने का ऑप्शन मिलेगा। हालांकि ये नंबर कॉल लिस्ट और नोटिफिकेशन सेंटर पर भी दिखेगा।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews