कहीं WhatsApp पर आपका डेटा भी ना हो जाए लीक! तुरंत ऑन कर लें ये 4 सेटिंग्स

WhatsApp पर कुछ सेटिंग ऐसी होती है, जो बाय डिफ़ॉल्ट इनेबल होती है। इन सेटिंग्स को ऑफ करके पर्सनल डाटा लीक होने से बचाया जा सकता है। इसके लिए आपको बस ये टिप्स अपनाना है।
WhatsApp Feature

WhatsApp Settings : सोशल मीडिया ऐप व्हाट्सएप का इस्तेमाल दुनिया भर के 180 देशों में किया जा रहा है। यह एक इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप है जिसमें हर सेकंड यूजर्स एक्टिव होते हैं। इसके करीब दो अरब से भी अधिक यूजर्स हो चुके हैं। इसमें डॉक्यूमेंट, वीडियो, फोटोस आदि शेयर किया जा सकते हैं। इसके अलावा, इस ऐप में वीडियो और ऑडियो कॉलिंग की सुविधा के साथ-साथ पैसे ट्रांसफर की भी सुविधा उपलब्ध है। इन दिनों हाई टेक्नोलॉजी के कारण पढ़ाई भी एडवांस हो चुकी है, ऐसे में पेरेंट्स व्हाट्सएप के माध्यम से स्कूल या कॉलेज ग्रुप में जुड़कर बच्चों के एक्टिविटीज की रिपोर्ट ले सकते हैं।

वहीं, कंपनी द्वारा हमेशा व्हाट्सएप यूजर्स के लिए नए-नए अपडेट लाए जाते हैं, ताकि बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकें। हालांकि, व्हाट्सएप पर डेटा लीक की भी चांसेस अधिक होती हैं। इसके लिए कई प्राइवेसी सेटिंग्स उपलब्ध हैं, जिनके बारे में कम लोग जानते हैं। इन सेटिंग्स को ऑफ करके आप अपने पर्सनल डाटा को लीक होने से बचा सकते हैं।

लास्ट सीन

अगर आप अपना लास्ट सीन सबसे छुपाना चाहते हैं, तो सेटिंग में जाकर ‘लास्ट सीन’ को ‘नोबडी’ कर सकते हैं। इससे आपके एक्टिव स्टेटस का किसी को भी पता नहीं चलेगा।

ग्रुप प्राइवेसी

कई बार आपके नंबर को कोई भी किसी भी ग्रुप में जोड़ देता है, ऐसे में डाटा लीक होने का भी खतरा रहता है। जैसे किसी के पास भी आपका नंबर ऑटोमेटेकली शेयर हो जाता है। यदि आप भी इस चीज से परेशान है, तो सेटिंग में प्राइवेसी पर क्लिक करना होगा। यहां आपको ग्रुप का ऑप्शन दिखेगा, जिसमें क्लिक करते ही आपको ‘माय कॉन्टैक्ट्स’ या ‘माय कॉन्टैक्ट्स एक्सेप्ट’ का ऑप्शन दिखेगा। आप दोनों में से कोई भी ऑप्शन पर क्लिक करके अपने अकॉर्डिंग सेटिंग ऑन कर सकते हैं।

प्रोफाइल फोटो

अगर आप अपने प्रोफाइल फोटो को लिमिटेड लोगों के साथ शेयर करना चाहते हैं, तो व्हाट्सएप की सेटिंग पर जाकर आपको प्राइवेसी में जाना है। यहां आपके प्रोफाइल फोटो का ऑप्शन दिखेगा, जहां आप अपने अकॉर्डिंग कांटेक्ट सेलेक्ट कर सकते हैं। आप जिन्हें सेलेक्ट करेंगे, उन्हें ही आपका प्रोफाइल पिक्चर दिखेगा।

स्टेटस

इसके अलावा, यदि आप लिमिटेड लोगों के साथ अपना स्टेटस शेयर करना चाहते हैं तो इसके लिए भी आपको सेटिंग में जाकर स्टेटस के ऑप्शन में लोगों को सेलेक्ट कर लेना है। आप जिन्हें सिलेक्ट करेंगे, उन्हें ही केवल आपका स्टेटस दिखेगा।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews