5G सर्विस शुरू होने से होंगे ये 5 बड़े फायदे, इन समस्याओं से मिलेगा निजात

5G सर्विस शुरू होने से होंगे ये 5 बड़े फायदे, इन समस्याओं से मिलेगा निजात

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। भारत में आज से 5G सर्विस की शुरुआत हो गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज से इसकी शुरुआत कर दी है। इस 5G सर्विस से सिर्फ इंटरनेट स्पीड ही नही बढ़ेगी बल्कि ढेर सारे फायदे होने वाले हैं। आपको आसान भाषा में इस सर्विस से होने वाले लाभ के बारे में बताते हैं।

इंटरनेट स्पीड

5G सर्विस शुरू होने के बाद अब इंटरनेट की स्पीड बढ़ जाएगी और कुछ भी डाउनलोड करते समय बफरिंग का सामना नहीं करना पड़ेगा। 5G सर्विस का इंतजार करने के पीछे यह सबसे बड़ा कारण था। अब जल्द ही लोगों को इस सर्विस का लाभ मिलने लगेगा।

कॉल ड्रॉप

4G सर्विस के दौरान लोगों को दो-तीन सालों से कॉल ड्रॉप समस्या का सामना करना पड़ रहा था। 5G सर्विस शुरू होने के बाद अब कॉल ड्रॉप की समस्या से निजात मिल जाएगा।

क्लियर ऑडियो

कई बार कॉल करते समय ऑडियो क्वालिटी क्लियर नहीं होने जैसी समस्या भी इन दिनों आम है। 5G शुरू होने के बाद अब ऑडियो बिल्कुल क्लियर रहेगा और यूजर्स अलग ही एक्सपीरियंस करेंगे। यूजर्स को अब कॉल पर क्रिस्टल क्लियर ऑडियो सुनने को मिलेगा।

Must Read- ग्वालियर: कैफे की आड़ में चल रहा था नशे का कारोबार, पुलिस की कार्रवाई से मचा हड़कंप

फास्ट डाउनलोड

5G सर्विस शुरू होने के बाद इंटरनेट स्पीड तो बढ़ेगी ही डाउनलोडिंग स्पीड भी बढ़ जाएगी। पहले के मुकाबले ज्यादा स्पीड के साथ यूजर्स अपनी पसंदीदा चीज को डाउनलोड कर सकेंगे और क्वालिटी भी अच्छी मिलेगी।

फास्ट वीडियो कॉल

इंटरनेट स्पीड अच्छी होने के बाद भी वीडियो कॉल पर कहीं ना कहीं समस्या देखी जाती है। 5G सर्विस शुरू होने के बाद वीडियो कॉल में आने वाली कनेक्टिविटी की दिक्कत दूर हो जाएगी और बेहतरीन तरीके से वीडियो कॉलिंग की जा सकेगी।

5G सर्विस के अन्य फायदे

इतना ही नहीं 5G सर्विस का उपयोग करने से युवाओं को हाई क्वालिटी की एजुकेशन प्राप्त हो सकेगी और उनका विकास होगा।

5G तकनीक की मदद से ग्रामीण क्षेत्रों और शहरों में दूरी कम हो जाएगी। किसानों तक आसानी से व्यापार और खेती-बाड़ी की जानकारी पहुंचेगी।

लोगों तक किफायती हेल्थकेयर पहुंचाने में भी 5G सर्विस वरदान साबित होगी।

इससे युवाओं के लिए रोजगार के मौके भी खुलेंगे और इंडिया इंटेलिजेंस कैपिटल बनने की दिशा में आगे बढ़ेगा।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews